Movie Review Ek Kadam : ” एक कदम ” खामोश लबों पर बातों की फिल्मी कहानी

Movie Review Ek Kadam  : गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर की लिखी गीत जिसे महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी आवाज दी है, एक प्रेरणा है। गीत के बोल है ” एकला चलो रे “। यह लघु फिल्म और ये गीत एक सामन ही अर्थ रखते है। सोशल मीडिया के माध्यम से जब इस लघु फिल्म तक पहुँचा, 20 मिनट लंबी इस फिल्म को कई बार देखने पर भी हर बार बीती कुछ चीजें स्मरण आता रहेगा और यह बोध होगा आप अकेले नहीं हो जिसे ऐसा लगता है कि वो अकेला है। लेकिन अगर आपको ऐसा महसूस होता है फिर आप अकेले चलो। जरूरी नहीं खुशियां एक निर्धारित प्रारूप में ही मिले ? इसके अवसर और समय दोनों अनिश्चित होते है। जिसकी निश्चय आपको तय करना होता है….अब आप पर है आप खुशियों को कैसे जीते हो….

एक महिला है। जिसे चीजों का शौक है, बारिश में भीगने की तमन्ना है, फिल्म देखने और घूमने की इच्छा है। कुल मिलाकर अपने ढंग से जीना है। जिसपर बंदिश है। उसके परिवार की, उसके पति के विचारों की, और रूढ़िवादी सोच की। इन सब के बाद भी वो अपने मन का करती है। तब जब तक वो कर पाती है फिल्म में अंतिम के कुछ सीन बताते है कि वो आजाद हो जाती है अपने मन की करने को। शादी के बाद अपने ससुराल आई अनुराधा सोलंकी एक मध्यम परिवार की विनम्र गृहिणी है। जिसे घर की चारदीवारी फांदनी है मगर अपने अपने ससुराल की परंपरा के कारण वो बाहर नहीं जा पाती है। अगर उसे घर से निकलना हो तो वो अपने पति के साथ ही बाहर निकलती है।

लेकिन अब चुकी उसके पति महेंद्र सोलंकी का एक्सीडेंट के कारण उसका बायां पैर फ्रैक्चर हो गया है तो चीजें बदल गई है और पति के बिना कई सालों से घर से बाहर नहीं निकली अनुराधा को काम करने के लिए बाहर जाना पड़ता है। आत्मविश्वास की कमी के कारण पहले तो वो घबराती है, लेकिन फिर दुनियां को अपने आँखों से देखना शुरू करती है, जैसा की वो देखना चाहती है उसे डर लगता है कि कहीं उससे कोई गलती न हो। और वह गलती करती भी है लेकिन धीरे-धीरे वह अपना खोया आत्मविश्वास और पति से आँख मिला कुछ कहने की ताकत वो पा लेती है।

शुभ सैनी, रेणुका शहाणे, राजेश तैलंग द्वारा अभिनीत और राजीव उपाध्याय द्वारा निर्देशित हमारे आपके जीवन में रोज घटने वाली रोजमर्रा की यह घटना एक फिल्मी कहानी है जिसका शीर्षक हैं ” एक कदम “

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *