क्रिकेट की सबसे बड़ी संस्था द्वारा आयोजित ICC Tournament में भारत का प्रदर्शन बेहतरीन रहा हैं। टीम को ICC टूर्नामेंट में पहली जीत 1983 में मिली थी जबकि आखिरी बार 2013 में चैम्पियंस ट्रॉफी जीत टीम ने जीत का स्वाद चखा था। इस बीच टीम ने 2 एकदिवसीय (1983, 2011), 2 चैम्पियंस ट्रॉफी(2002, 2013) और एक टी20 (2007) समेत कुल 5 ICC ट्रॉफी जीती हैं। भारत ने अब तक हुए करीब ICC टूर्नामेंट में 5 जीत के साथ दूसरे नंबर पर हैं। ऑस्ट्रेलिया 10 टूर्नामेंट जीत के साथ पहले नंबर पर हैं। अगर भारत T20 World Cup 2024 का फाइनल मैच जीत जाती है तो भारत न सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के कदम नजदीक आ जाएगी बल्कि पिछले 10 सालों के सूखे को भी खत्म करेगी। ज्ञात हो कि 2013 के बाद भारतीय टीम ने टीम ने 10 ICC टूर्नामेंट खेला और हर बार खिताब से टीम चूक गई। यह भारत का 11वां ICC टूर्नामेंट है।
भारत 5 बार फाइनल में
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2013 के चैम्पियंस ट्रॉफी में जीत के बाद भारत ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट, वनडे, टेस्ट और टी20 में ICC द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में 2023 तक 10 बार हिस्सा लिया है। T20 World Cup 2024 भारतीय टीम का 11वां ICC Tournament है, भारत इसमें जीत के साथ सूखे को खत्म करना चाहेगी। ज्ञात हो कि इन 10 टूर्नामेंट में भारतीय टीम 9 बार नॉकआउट स्टेज में क्वालिफाई किया जबकि टीम को ग्रुप स्टेज से ही बाहर होना पड़ा है। इस दौरान भारत 5 बार फाइनल में भी पहुंचा लेकिन हर बार टीम की निराश होना पड़ा।
ICC Tournament : पिछले 10 साल में भारत का प्रदर्शन
- 2014- T20 World Cup फाइनल में हार
- 2015- Cricket World Cup सेमीफाइनल में हार
- 2016- T20 World Cup सेमीफाइनल में हार
- 2017- champions trophy फाइनल में हार
- 2019- Cricket World Cup सेमीफाइनल में हार
- 2021- World Test Championship फाइनल में हार
- 2021- T20 World Cup ग्रुप स्टेज से बाहर
- 2022- T20 World Cup सेमीफाइनल में हार
- 2023- World Test Championship फाइनल में हार
- 2023- Cricket World Cup फाइनल में हार