नई दिल्ली। पिछले दिनों आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में स्थित एक गर्ल्स वॉशरूम में एक Spy Camera मिलने के बाद हड़कंप मच गया। मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार जिले के इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में हिडन कैमरा होने को लेकर हॉस्टल की छात्राओं ने विरोध किया। मामले को लेकर विरोध करते हुए छात्राओं ने मांग की कि दोषियों की जांच कर उनपर कारवाई की जाए। हालांकि इस संबंध में पुलिस ने कहा कि शौचालय से किसी भी प्रकार का कोई कैमरा नहीं मिला। लेकिन प्रशासन जांच में जुटी हैं।
पहले भी मिल चुकी है सुचना
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब किसी वॉशरूम में Spy Camera होने की बात सामने आई हो। इससे पहले भी देश भर में कई मॉल, होटल रूम और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह के कैमरे मिलने की सूचनाएं सामने आई हैं। घटना को लेकर छात्रों की सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर एक बार फिर से चर्चा तेज हो गई हैं। खासकर लड़कियों की निजता और सुरक्षा को एक बार फिर से प्रमुखता से उठाया जा रहा है।
रूम में Spy Camera कैसे खोजें
आज के दौर में स्पाई कैमरा का पता लगाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन कुछ संकेत और विधियाँ हैं जो आपकी सहायता कर सकती हैं। इसके मदद से आप इसे आसानी से पता कर सकते हैं। यहां कुछ तरीके दिए गए हैं जिनसे आप संभावित स्पाई कैमरे का पता लगा सकते हैं
- अनियमित वस्तुएं -कमरे में अनियमित वस्तुएं या सामान देखें, जैसे कि पेपरवेट, लाइट बल्ब, धूल से ढके उपकरण, आदि। स्पाई कैमरे अक्सर सामान्य वस्तुओं के भीतर छिपे होते हैं। इसलिए आप जब किसी होटल रूम या किसी अनजान कमरे का उपयोग करते हैं तो पहले लाइट स्विच, एयर कंडीशनर, और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जाँच करें। स्पाइ कैमरे छोटे और अदृश्य हो सकते हैं।
- डिटेक्टर -स्पाई कैमरे के लिए विशेष डिटेक्टर उपलब्ध हैं जो रेडियो फ्रीक्वेंसी सिग्नल्स (RF) का पता लगाते हैं। ये उपकरण अक्सर स्पाई कैमरा, माइक्रोफोन, और अन्य निगरानी उपकरणों की पहचान कर सकते हैं।
- नाइट विज़न डिवाइस -कुछ स्पाई कैमरे नाइट विज़न (IR) तकनीक का उपयोग करते हैं। आप नाइट विज़न डिवाइस या यहां तक कि अपने फोन के कैमरे का उपयोग करके छुपे हुए IR लाइट्स का पता लगा सकते हैं।
- ऑडियो और वीडियो – कभी-कभी स्पाई कैमरे या निगरानी उपकरण एक स्थिर साउंड या इलेक्ट्रॉनिक आवाज पैदा कर सकते हैं। कमरें में ध्यान दें यदि आपको कोई अजीब या असामान्य आवाज सुनाई दे रहा है, अगर हाँ तो ये स्पाई कैम हो सकता है।
- लाइट फ्लैश- कुछ स्पाई कैमरे सक्रिय होते समय ग्रीन या रेड लाइट फ्लैश करते हैं। अगर आपको किसी ऐसी लाइट का पता चलता हैं, तो यह संकेत हो सकता है कि कमरे में कैमरा है।
- कैमरा डिटेक्शन ऐप्स – कुछ स्मार्टफोन एप्स स्पाई कैमरे का पता लगाने में मदद कर सकते हैं। ये एप्स कैमरा लेंस की पहचान करने या संभावित कैमरा सिग्नल्स का पता लगाने में हमारी मदद करते हैं।
- वायरलेस सिग्नल – स्पाई कैमरे अक्सर वायरलेस सिग्नल का उपयोग करते हैं। अपने वाईफाई राउटर या नेटवर्क की अनियमित गतिविधियों की जांच करें, जैसे कि असामान्य नेटवर्क ट्रैफिक।
इन तरीकों को अपनाकर आप संभावित स्पाई कैमरे की पहचान कर सकते हैं। इन उपायों का उपयोग करके आप होटल्स रूम या किसी जगह पर पहले से लगे Spy Camera का पता लगा सकते हैं। लेकीम ध्यान रखें कि कोई भी विधि 100% सटीक नहीं हो सकती। यदि आपको संदेह है, तो पेशेवर सुरक्षा विशेषज्ञ की सलाह ले सकते है।