Naxal Encounter : दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 9 नक्सली ढेर

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों के बॉर्डर पर लोहागांव पीडिया के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच आज सुबह एक भीषण मुठभेड़ (Naxal Encounter) हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने 9 नक्सलियों को मार गिराने का दावा किया है।

मुठभेड़ की जानकारी और घटनाक्रम

पुलिस के अनुसार, यह मुठभेड़ नक्सलियों (Naxal Encounter) के पीएलजीए कंपनी नंबर-2 के साथ हुई। मंगलवार की सुबह लगभग 10:30 बजे सुरक्षाबल सर्च ऑपरेशन पर निकले थे और उन्हें पश्चिम बस्तर डिवीजन में माओवादी मूवमेंट की सूचना मिली। इसके बाद सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी शुरू हुई। मुठभेड़ स्थल से 9 नक्सलियों के शव और विभिन्न हथियारों की बरामदगी की पुष्टि बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने की है। बरामद हथियारों में SLR, 303 राइफल और 12 बोर का शॉटगन शामिल हैं।

पिछले हफ्ते भी हुई थी Naxal Encounter

गौरतलब है कि 29 अगस्त को भी नारायणपुर-कांकेर बॉर्डर पर एक ‘एंटी नक्सल’ ऑपरेशन के तहत मुठभेड़ हुई थी, जिसमें सुरक्षाबलों ने 3 नक्सलियों को मार गिराया था। अगस्त माह के दौरान सुरक्षाबलों ने लगातार एंटी नक्सल ऑपरेशन चला रखा है और कई माओवादी ठिकानों पर हमला कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

सुरक्षाबलों की जबावी कार्रवाई

अगस्त की शुरुआत में दंतेवाड़ा पुलिस ने एक हार्डकोर नक्सली को मार गिराया था, साथ ही कई हथियार और आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए थे। इस ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को भारी बारिश और उफनती इंद्रावती नदी के बावजूद नक्सलियों के ठिकानों तक पहुंचने में सफलता मिली थी, हालांकि कई नक्सली घने जंगलों का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे थे। सुरक्षाबलों का एंटी नक्सल ऑपरेशन लगातार जारी है और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में माओवादी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए विभिन्न रणनीतियों के तहत कार्रवाई की जा रही है।

(क्रेडिट -मीडिया इनपुट )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *