बिहार में गिरते पुलों के बिच JDU का विपक्ष पर हमला कहा-पुल निर्माण में राजद और कांग्रेस की भी गलती

पटना। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने बिहार में पुल और पुलिया निर्माण को लेकर कांग्रेस और राजद को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में अवसंरचना विकास में अभूतपूर्व प्रगति हुई है।

नीतीश सरकार का विकासात्मक कार्य

प्रेस वार्ता में नीरज कुमार ने आंकड़े पेश करते हुए बताया कि 1975 से 2005 के बीच बिहार में केवल 230 पुलों का निर्माण हुआ था, जबकि नीतीश कुमार की सरकार के आने के बाद पुल निर्माण निगम ने राज्य में 1874 पुलों का निर्माण किया है। उन्होंने कहा कि यह विकास राज्य के हर कोने में लोगों की आवागमन की सुगमता को सुनिश्चित करता है।

विकास कार्य में राजद और कांग्रेस का कोई योगदान नहीं : JDU

JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल का उल्लेख करते हुए कहा कि आज बिहार में ऐसे महासेतु बने हुए हैं, जहाँ लोग सेल्फी लेते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस विकास कार्य में राजद और कांग्रेस का कोई योगदान नहीं है।

जिन्हें तकनीकी ज्ञान नहीं है, वो पुल निर्माण पर टिप्पणी करते हैं : जदयू

उन्होंने कहा, “जिन्हें तकनीकी ज्ञान नहीं है, वे भी पुल निर्माण पर टिप्पणी करते रहते हैं।” यह बयान जेडीयू की तरफ से बिहार के विकास कार्यों की प्रशंसा और विपक्ष के प्रति तीखा प्रहार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *