Bus Accident: Koshi Barrage पर यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन में 14-16 यात्रियों को बचाया गया

सुपौल। जिले की सीमा से सटे नेपाल में स्थित Koshi Barrage पर एक यात्री बस कोशी नदी में गिर गई। घटना को लेकर क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, यह हादसा कोशी बराज के 36 नंबर गेट के पास डाउन स्ट्रीम में तब हुआ, जब बस ब्रेक लगाने के दौरान अनियंत्रित हो गई और रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी।

सभी फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला लिया गया

बस में करीब 14 से 16 यात्री सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही नेपाल पुलिस और स्थानीय बचाव दल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कार्य शुरू किया। घंटों की मेहनत के बाद, सभी फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Koshi Barrage के पास अफसरों का कैंप

इस हादसे के बाद, नेपाल पुलिस और जल संसाधन विभाग के अभियंता कोशी बराज पर कैंप कर रहे हैं, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके। उल्लेखनीय है कि यह कोशी बराज भारत सरकार द्वारा निर्मित है और नेपाल प्रभाग में स्थित है।

(क्रेडिट-मीडिया इनपुट )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *