बिहार में ‘जितिया’ उत्सव के दौरान डूबने से 37 बच्चे समेत 46 लोगों की मौत, मृतकों के परिजनों को ₹4 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा

पटना। बिहार में ‘जितिया’ उत्सव के दौरान डूबने की अलग-अलग घटनाओं में कुल 46 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें 37 बच्चे शामिल हैं। यह दुखद घटनाएँ पूर्व और पश्चिम चंपारण, औरंगाबाद, कैमूर, बक्सर, सिवान, रोहतास, सारण, पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, गोपालगंज और अरवल जिलों से रिपोर्ट की गई हैं।

राहत और बचाव कार्य जारी

आपदा प्रबंधन विभाग की SDRF और NDRF की टीमें लगातार क्षेत्र में खोज एवं राहत कार्य कर रही हैं। अब तक 43 शवों को recover किया जा चुका है। मृतकों के परिजनों को ₹4 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है। बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सभी आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

(क्रेडिट- मीडिया इनपुट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *