Railways jobs : रेलवे में 14,298 पदों पर भर्ती: 10वीं से लेकर इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स तक कर सकते हैं अप्लाई

जॉब्स। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन ग्रेड 1 और ग्रेड 3 पदों के लिए 14,298 वैकेंसी ( Railways jobs) की घोषणा की है। पहले आवेदन की प्रक्रिया 9 मार्च से 8 अप्रैल 2024 तक चली थी, लेकिन अब एक बार फिर से आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। जिन उम्मीदवारों ने पहले आवेदन कर रखा है, उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं है। इच्छुक उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

 Railways jobs :  योग्यता और चयन प्रक्रिया

  • टेक्नीशियन ग्रेड 1: उम्मीदवारों के पास बीई, बीटेक या बीएससी इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए।
  • टेक्नीशियन ग्रेड 3: 10वीं पास और ITI सर्टिफिकेट धारक उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया के तहत पहले एक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) होगा। इसके बाद दस्तावेजों की सत्यापन और मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां और विवरण

जो उम्मीदवार रेलवे में नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है। सभी आवश्यक योग्यताओं और चयन प्रक्रिया के अनुसार तैयारी करके वे इस बड़े अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *