AFCAT-2 परीक्षा के नतीजे घोषित; सफल उम्मीदवारों के लिए दो चरणों में होगा इंटरव्यू

एजुकेशन। इंडियन एयरफोर्स ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT-2) 2024 के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यह परीक्षा 9 से 11 अगस्त 2024 के बीच आयोजित की गई थी, जिसके जरिए फ्लाइंग और टेक्निकल ड्यूटी के ग्रुप A ऑफिसर्स के पदों पर भर्ती की जाएगी।

चयन प्रक्रिया: दो चरणों का इंटरव्यू

AFCAT-2  रिजल्ट में सफल घोषित उम्मीदवारों को अब एयरफोर्स सिलेक्शन बोर्ड (AFSB) का इंटरव्यू देना होगा। इंटरव्यू दो चरणों में होगा।

  • पहला चरण: इसमें ऑफिसर इंटेलिजेंस रेटिंग टेस्ट और पिक्चर परसेप्शन एंड डिस्कशन टेस्ट (PPDT) लिया जाएगा। जो उम्मीदवार इस चरण को पास करेंगे, उन्हें दूसरे चरण में बुलाया जाएगा।
  • दूसरा चरण: इसमें साइकोलॉजिकल टेस्ट, ग्रुप टेस्ट और व्यक्तिगत इंटरव्यू शामिल हैं।

फ्लाइंग ब्रांच के उम्मीदवारों के लिए विशेष टेस्ट

फ्लाइंग ब्रांच के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कंप्यूटराइज्ड पायलट सिलेक्शन सिस्टम (CPSS) टेस्ट से गुजरना होगा। इंटरव्यू में सफल कैंडिडेट्स को मेडिकल एग्जामिनेशन भी देना होगा।

ऑल इंडिया मेरिट लिस्ट से होगा फाइनल चयन

AFCAT-2  के सभी चयनित उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा और AFSB इंटरव्यू के आधार पर तैयार की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *