IPL Retention Policy : BCCI ने जारी की आईपीएल की नई रिटेंशन पॉलिसी ; जानिए किसको फायदा और किसका हुआ नुकसान?

स्पोर्ट्स डेस्क। BCCI ने शनिवार को IPL के लिए नई रिटेंशन पॉलिसी का ऐलान किया, जिसमें विदेशी खिलाड़ियों के लिए कड़े नियम लागू किए गए हैं। पॉलिसी के तहत टीमें अब मेगा ऑक्शन से पहले अधिकतम 6 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं। इसमें ज्यादा से ज्यादा 5 इंटरनेशनल और 2 अनकैप्ड प्लेयर शामिल हो सकते हैं । वहीं विदेशी खिलाड़ियों के लिए नियम सख्त होते नजर आ रहे हैं।

IPL के नए नियमों के अनुसार क्या हुआ बदलाव?

  • रिटेंशन नियमों में बड़ा बदलाव: IPL की फ्रेंचाइजी टीमें अब 6 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं, जिसमें अधिकतम 5 इंटरनेशनल खिलाड़ी हो सकते हैं। अगर टीम ने 5 इंटरनेशनल खिलाड़ी रिटेन किए, तो केवल 1 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी को रिटेन करने का विकल्प होगा।
  • राइट टू मैच कार्ड (RTM) में बदलाव: IPL ऑक्शन के दौरान टीमों के पास 6 RTM कार्ड होंगे, जिनका उपयोग वे खिलाड़ियों को वापस टीम में लाने के लिए कर सकती हैं। RTM कार्ड में एक नया नियम जोड़ा गया है, जहां बोली लगाने वाली टीम खिलाड़ी की कीमत को बढ़ा सकती है, जिससे टीमों को खिलाड़ियों की ऊंची कीमत में वापस लाने का विकल्प मिलेगा।
  • पर्स लिमिट और रिटेंशन खर्च: टीमों की पर्स लिमिट को अब 120 करोड़ कर दिया गया है। 6 खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए टीमों को कुल 79 करोड़ रुपए तक खर्च करने पड़ सकते हैं। पहले तीन खिलाड़ियों के लिए क्रमशः 18 करोड़, 14 करोड़ और 11 करोड़ की रकम तय की गई है।

विदेशी खिलाड़ियों के लिए क्या है नया नियम?

  • विदेशी खिलाड़ियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य: विदेशी खिलाड़ियों को अब हर हाल में मेगा ऑक्शन में पंजीकरण कराना होगा। अगर कोई खिलाड़ी पंजीकरण नहीं करता है, तो उसे मिनी ऑक्शन में भाग लेने की अनुमति नहीं मिलेगी। इसके अलावा, यदि कोई विदेशी खिलाड़ी ऑक्शन में बिकने के बाद टूर्नामेंट से हट जाता है, तो उसे अगले 2 सीजन के लिए बैन कर दिया जाएगा।
  • रकम की सीमा: विदेशी खिलाड़ियों की सबसे बड़ी रिटेंशन वैल्यू को 18 करोड़ तक सीमित कर दिया गया है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस क्रमशः 24.75 करोड़ और 20.50 करोड़ में बिके थे। इस नियम से विदेशी खिलाड़ियों की कमाई पर असर पड़ सकता है।

अनकैप्ड प्लेयर्स के लिए खास मौका

अनकैप्ड प्लेयर रूल के तहत ऐसे भारतीय खिलाड़ी, जिन्होंने 5 साल से इंटरनेशनल मैच नहीं खेला हो, उन्हें 4 करोड़ रुपए में रिटेन किया जा सकता है। इससे महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ी अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर CSK द्वारा रिटेन किए जा सकते हैं। नई पॉलिसी से विदेशी खिलाड़ियों को सीमित आय और कड़े प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा, जबकि भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों को नए अवसर मिल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *