CSBC result : जल्द जारी होगा बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, जानें कैसे देख सकते परीक्षा परिणाम?

पटना। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 (CSBC result)के नतीजे जल्द ही जारी होने वाले हैं.केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) ने अपनी नई वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर रिजल्ट जारी करने की घोषणा की है, जो पहले csbc.bih.nic.in थी.उम्मीदवारों को व्यक्तिगत लॉगिन विवरण के माध्यम से स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी.

परीक्षा 7, 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त को राज्य के 38 जिलों में पेन-पेपर मोड में आयोजित की गई थी.उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने के 1.5 घंटे पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति थी.निष्पक्षता बनाए रखने के लिए मोबाइल, ब्लूटूथ, वाईफाई, इलेक्ट्रॉनिक पेन, और घड़ियां प्रतिबंधित की गई थीं.

कैसे देखें CSBC result ?

  • CSBC की नई वेबसाइट पर जाएं.
  • बिहार पुलिस टैब पर क्लिक करें.
  • कॉन्स्टेबल परीक्षा परिणाम लिंक चुनें.
  • अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें.

इसलिए कैंसिल हुआ था परीक्षा

परीक्षा का आयोजन पहले 1, 7 और 15 अक्टूबर को किया जाना था, लेकिन अनुचित साधनों के उपयोग की शिकायतों के कारण इन्हें स्थगित कर दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *