IPL 2025 का शेड्यूल जारी: 65 दिन में 74 मैच, बेंगलुरु-कोलकाता से शुरू होगा सीजन, फाइनल कोलकाता में

IPL 2025 : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन का शेड्यूल (IPL Schedule) जारी कर दिया गया . इस बार IPL 2025 का ओपनिंग मैच 22 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा बड़ा मुकाबला 23 मार्च को मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच चेन्नई में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा.

65 दिन में 74 मुकाबले और 12 डबल हेडर

65 दिन में 74 मुकाबले और 12 डबल हेडर इस बार 65 दिन में कुल 74 मुकाबले होंगे, जिनमें 12 डबल हेडर (1 दिन में 2 मैच) शामिल हैं. लीग स्टेज 18 मई तक चलेगा, और इस दौरान 70 मैच खेले जाएंगे. 12 डबल हेडर शनिवार और रविवार को होंगे, जिसमें से पहला डबल हेडर 23 मार्च को आयोजित होगा. डबल हेडर मैचों का समय दोपहर 3:30 बजे और शाम 7:30 बजे रखा गया है.

IPL Schedule : फाइनल कोलकाता तो प्लेऑफ हैदराबाद में

फाइनल कोलकाता में, प्लेऑफ हैदराबाद में IPL की परंपरा के अनुसार, टूर्नामेंट के ओपनिंग और फाइनल मैच डिफेंडिंग चैंपियन टीम के होम ग्राउंड पर खेले जाते हैं. इस बार भी यह परंपरा बरकरार रखते हुए दोनों महत्वपूर्ण मुकाबले कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जाएंगे. फाइनल मैच 25 मई को होगा, जबकि क्वालिफायर-2 23 मई को कोलकाता में खेला जाएगा.

दिल्ली और लखनऊ का पहला मैच विशाखापट्टनम में

पिछले सीजन की रनर-अप टीम, सनराइजर्स हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में भी 2 प्लेऑफ मैच खेले जाएंगे. 20 मई को क्वालिफायर-1 और 21 मई को एलिमिनेटर मैच होगा. दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स अपना पहला मैच 24 मार्च को विशाखापट्टनम में एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगे. इसके बाद, 25 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला होगा, जो दोनों टीमों का पहला मैच होगा.

IPL Schedule : 13 वेन्यू पर मुकाबले

डबल हेडर मैचों का दौर 18वें सीजन का पहला डबल हेडर 23 मार्च को होगा. दोपहर 3:30 बजे से हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मैच होगा, और शाम 7:30 बजे से मुंबई और चेन्नई के बीच मुकाबला खेला जाएगा. मार्च में इसके बाद 30 तारीख को ही एक और डबल हेडर खेला जाएगा. अप्रैल में 5, 6, 12, 13, 19, 20 और 27 तारीख को भी डबल हेडर होंगे, जबकि मई में 4, 11 और 18 तारीख को यह मुकाबले होंगे. सभी डबल हेडर शनिवार और रविवार को खेले जाएंगे.

13 वेन्यू पर मुकाबले IPL के इस सीजन में 10 टीमों के मुकाबले 13 विभिन्न वेन्यू पर खेले जाएंगे. अहमदाबाद, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, लखनऊ, मोहाली, दिल्ली, जयपुर, कोलकाता और हैदराबाद जैसे प्रमुख वेन्यू हैं. इसके अलावा गुवाहाटी, विशाखापट्टनम और धर्मशाला जैसे स्थान भी मैचों की मेज़बानी करेंगे. गुवाहाटी राजस्थान रॉयल्स (RR) का दूसरा होमग्राउंड है, जहां टीम के 2 मैच होंगे. वहीं धर्मशाला पंजाब किंग्स (PBKS) का दूसरा होमग्राउंड है, यहां टीम के 3 मैच होंगे. विशाखापट्टनम दिल्ली कैपिटल्स (DC) का दूसरा होमग्राउंड है, जहां टीम 2 मैच खेलेगी.

IPL Schedule ; रोमांचक सीजन की उम्मीद

IPL 2025 का रोमांचक सीजन IPL 2025 का यह सीजन बेहद रोमांचक होने की संभावना है, जहां सभी टीमें अपने-अपने होम ग्राउंड पर जोरदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं. इस बार डबल हेडर मैचों के अलावा पूरे देश में 13 विभिन्न वेन्यू पर मुकाबले होंगे, जिससे क्रिकेट फैंस को हर जगह IPL का मेला देखने को मिलेगा.

IPL का पूरा शेड्यूल

टूर्नामेंट की शुरुआत  22 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगी जब  टूर्नामेंट के पहले मैच में गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी. तो टूर्नामेंट का फाइनल 25 मई को खेला जाएगा.

मैच संख्या टीमें दिनांक समय स्थान
मैच 1 कोलकाता नाइट राइडर्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर शनिवार, 22-मार्च 7:30 PM कोलकाता
मैच 2 सनराइजर्स हैदराबाद vs राजस्थान रॉयल्स रविवार, 23-मार्च 3:30 PM हैदराबाद
मैच 3 चेन्नई सुपर किंग्स vs मुंबई इंडियन्स रविवार, 23-मार्च 7:30 PM चेन्नई
मैच 4 दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स सोमवार, 24-मार्च 7:30 PM विशाखापत्तनम
मैच 5 गुजरात टाइटन्स vs पंजाब किंग्स मंगलवार, 25-मार्च 7:30 PM अहमदाबाद
मैच 6 राजस्थान रॉयल्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स बुधवार, 26-मार्च 7:30 PM गुवाहाटी
मैच 7 सनराइजर्स हैदराबाद vs लखनऊ सुपर जायंट्स गुरुवार, 27-मार्च 7:30 PM हैदराबाद
मैच 8 चेन्नई सुपर किंग्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर शुक्रवार, 28-मार्च 7:30 PM चेन्नई
मैच 9 गुजरात टाइटन्स vs मुंबई इंडियन्स शनिवार, 29-मार्च 7:30 PM अहमदाबाद
मैच 10 दिल्ली कैपिटल्स vs सनराइजर्स हैदराबाद रविवार, 30-मार्च 3:30 PM विशाखापत्तनम
मैच 11 राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स रविवार, 30-मार्च 7:30 PM गुवाहाटी
मैच 12 मुंबई इंडियन्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स मंगलवार, 31-मार्च 7:30 PM मुंबई
मैच 13 लखनऊ सुपर जायंट्स vs पंजाब किंग्स बुधवार, 01-अप्रैल 7:30 PM लखनऊ
मैच 14 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs गुजरात टाइटन्स बुधवार, 02-अप्रैल 7:30 PM बैंगलोर
मैच 15 कोलकाता नाइट राइडर्स vs सनराइजर्स हैदराबाद गुरुवार, 03-अप्रैल 7:30 PM कोलकाता
मैच 16 लखनऊ सुपर जायंट्स vs मुंबई इंडियन्स शुक्रवार, 04-अप्रैल 7:30 PM लखनऊ
मैच 17 चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स शनिवार, 05-अप्रैल 3:30 PM चेन्नई
मैच 18 पंजाब किंग्स vs राजस्थान रॉयल्स शनिवार, 06-अप्रैल 7:30 PM नई चंडीगढ़
मैच 19 कोलकाता नाइट राइडर्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स रविवार, 06-अप्रैल 3:30 PM कोलकाता
मैच 20 सनराइजर्स हैदराबाद vs गुजरात टाइटन्स रविवार, 06-अप्रैल 7:30 PM हैदराबाद
मैच 21 मुंबई इंडियन्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर सोमवार, 07-अप्रैल 7:30 PM मुंबई
मैच 22 पंजाब किंग्स vs चेन्नई सुपर किंग्स मंगलवार, 08-अप्रैल 7:30 PM नई चंडीगढ़
मैच 23 गुजरात टाइटन्स vs राजस्थान रॉयल्स बुधवार, 09-अप्रैल 7:30 PM अहमदाबाद
मैच 24 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs दिल्ली कैपिटल्स गुरुवार, 10-अप्रैल 7:30 PM बैंगलोर
मैच 25 चेन्नई सुपर किंग्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स शुक्रवार, 11-अप्रैल 7:30 PM चेन्नई
मैच 26 लखनऊ सुपर जायंट्स vs गुजरात टाइटन्स शनिवार, 12-अप्रैल 3:30 PM लखनऊ
मैच 27 सनराइजर्स हैदराबाद vs पंजाब किंग्स शनिवार, 12-अप्रैल 7:30 PM हैदराबाद
मैच 28 राजस्थान रॉयल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर रविवार, 13-अप्रैल 3:30 PM जयपुर
मैच 29 दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियन्स रविवार, 13-अप्रैल 7:30 PM दिल्ली
मैच 30 लखनऊ सुपर जायंट्स vs चेन्नई सुपर किंग्स सोमवार, 14-अप्रैल 7:30 PM लखनऊ
मैच 31 पंजाब किंग्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स मंगलवार, 15-अप्रैल 7:30 PM नई चंडीगढ़
मैच 32 दिल्ली कैपिटल्स vs राजस्थान रॉयल्स बुधवार, 16-अप्रैल 7:30 PM दिल्ली
मैच 33 मुंबई इंडियन्स vs सनराइजर्स हैदराबाद गुरुवार, 17-अप्रैल 7:30 PM मुंबई
मैच 34 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs पंजाब किंग्स शुक्रवार, 18-अप्रैल 7:30 PM बैंगलोर
मैच 35 गुजरात टाइटन्स vs दिल्ली कैपिटल्स शनिवार, 19-अप्रैल 3:30 PM अहमदाबाद
मैच 36 राजस्थान रॉयल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स शनिवार, 19-अप्रैल 7:30 PM जयपुर
मैच 37 पंजाब किंग्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर रविवार, 20-अप्रैल 3:30 PM नई चंडीगढ़
मैच 38 मुंबई इंडियन्स vs चेन्नई सुपर किंग्स रविवार, 20-अप्रैल 7:30 PM मुंबई
मैच 39 कोलकाता नाइट राइडर्स vs गुजरात टाइटन्स सोमवार, 21-अप्रैल 7:30 PM कोलकाता
मैच 40 लखनऊ सुपर जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स मंगलवार, 22-अप्रैल 7:30 PM लखनऊ
मैच 41 सनराइजर्स हैदराबाद vs मुंबई इंडियन्स बुधवार, 23-अप्रैल 7:30 PM हैदराबाद
मैच 42 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs राजस्थान रॉयल्स गुरुवार, 24-अप्रैल 7:30 PM बैंगलोर
मैच 43 चेन्नई सुपर किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद शुक्रवार, 25-अप्रैल 7:30 PM चेन्नई
मैच 44 कोलकाता नाइट राइडर्स vs पंजाब किंग्स शनिवार, 26-अप्रैल 7:30 PM कोलकाता
मैच 45 मुंबई इंडियन्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स रविवार, 27-अप्रैल 3:30 PM मुंबई
मैच 46 दिल्ली कैपिटल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर रविवार, 27-अप्रैल 7:30 PM दिल्ली
मैच 47 राजस्थान रॉयल्स vs गुजरात टाइटन्स सोमवार, 28-अप्रैल 7:30 PM जयपुर
मैच 48 दिल्ली कैपिटल्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स मंगलवार, 29-अप्रैल 7:30 PM दिल्ली
मैच 49 चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स बुधवार, 30-अप्रैल 7:30 PM चेन्नई
मैच 50 राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियन्स गुरुवार, 01-मई 7:30 PM जयपुर
मैच 51 गुजरात टाइटन्स vs सनराइजर्स हैदराबाद शुक्रवार, 02-मई 7:30 PM अहमदाबाद
मैच 52 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs चेन्नई सुपर किंग्स शनिवार, 03-मई 7:30 PM बैंगलोर
मैच 53 कोलकाता नाइट राइडर्स vs राजस्थान रॉयल्स रविवार, 04-मई 3:30 PM कोलकाता
मैच 54 पंजाब किंग्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स रविवार, 04-मई 7:30 PM धर्मशाला
मैच 55 सनराइजर्स हैदराबाद vs दिल्ली कैपिटल्स सोमवार, 05-मई 7:30 PM हैदराबाद
मैच 56 मुंबई इंडियन्स vs गुजरात टाइटन्स मंगलवार, 06-मई 7:30 PM मुंबई
मैच 57 कोलकाता नाइट राइडर्स vs चेन्नई सुपर किंग्स बुधवार, 07-मई 7:30 PM कोलकाता
मैच 58 पंजाब किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स गुरुवार, 08-मई 7:30 PM धर्मशाला
मैच 59 लखनऊ सुपर जायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर शुक्रवार, 09-मई 7:30 PM लखनऊ
मैच 60 सनराइजर्स हैदराबाद vs कोलकाता नाइट राइडर्स शनिवार, 10-मई 7:30 PM हैदराबाद
मैच 61 पंजाब किंग्स vs मुंबई इंडियन्स रविवार, 11-मई 3:30 PM धर्मशाला
मैच 62 दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात टाइटन्स रविवार, 11-मई 7:30 PM दिल्ली
मैच 63 चेन्नई सुपर किंग्स vs राजस्थान रॉयल्स सोमवार, 12-मई 7:30 PM चेन्नई
मैच 64 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs सनराइजर्स हैदराबाद मंगलवार, 13-मई 7:30 PM बैंगलोर
मैच 65 गुजरात टाइटन्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स बुधवार, 14-मई 7:30 PM अहमदाबाद
मैच 66 मुंबई इंडियन्स vs दिल्ली कैपिटल्स गुरुवार, 15-मई 7:30 PM मुंबई
मैच 67 राजस्थान रॉयल्स vs पंजाब किंग्स शुक्रवार, 16-मई 7:30 PM जयपुर
मैच 68 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs कोलकाता नाइट राइडर्स शनिवार, 17-मई 7:30 PM बैंगलोर
मैच 69 गुजरात टाइटन्स vs चेन्नई सुपर किंग्स रविवार, 18-मई 3:30 PM अहमदाबाद
मैच 70 लखनऊ सुपर जायंट्स vs सनराइजर्स हैदराबाद रविवार, 18-मई 7:30 PM लखनऊ
मैच 71 क्वालीफायर 1 मंगलवार, 20-मई 7:30 PM हैदराबाद
मैच 72 एलिमिनेटर बुधवार, 21-मई 7:30 PM हैदराबाद
मैच 73 क्वालीफायर 2 शुक्रवार, 23-मई 7:30 PM कोलकाता
मैच 74 फाइनल रविवार, 25-मई 7:30 PM कोलकाता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *