India-Pak ceasefire : भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया सैन्य तनाव और अचानक हुए युद्ध विराम के पीछे की वजहों को लेकर कई थ्योरीज़ सामने आ रही हैं। इन थ्योरीज़ में परमाणु हथियारों पर संभावित खतरा और अमेरिका की तेज़ी से की गई कूटनीतिक दखल की बात की जा रही है। हालांकि, इन दावों की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
India-Pak ceasefire थ्योरी 1: परमाणु ठिकानों पर हमले की आशंका और अमेरिकी हस्तक्षेप
इस थ्योरी के अनुसार, भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान के एक सैन्य एयरबेस पर की गई कार्रवाई के बाद यह खतरा मंडराने लगा था कि वहां मौजूद परमाणु हथियार प्रभावित हो सकते हैं। भारत ने कथित तौर पर पाकिस्तान के परमाणु केंद्रों को निशाना बनाया था, जिसकी जानकारी अमेरिका को पहले नहीं थी। जब अमेरिका को इसका एहसास हुआ, तो उसने तात्कालिक हस्तक्षेप करते हुए दोनों देशों से संपर्क साधा और युद्ध विराम के लिए दबाव बनाया। उस समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट्स में भी अप्रत्यक्ष रूप से इस टकराव की गंभीरता झलकती है।
India-Pak ceasefire थ्योरी 2: नूर खान एयरबेस पर रेडिएशन अलर्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय चिंता
एक अन्य थ्योरी के अनुसार, भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के नूर खान एयरबेस पर न्यूक्लियर रेडिएशन के संकेत मिले। पाकिस्तान ने तुरंत अमेरिका को इस बाबत सूचित किया, जिसके बाद अमेरिकी परमाणु निगरानी एजेंसी ने अलर्ट जारी किया। कहा जा रहा है कि इसके बाद अमेरिका ने भारत से युद्ध विराम की अपील की और दोनों देशों को ‘प्रॉपर डिप्लोमैटिक चैनल’ फॉलो करने को कहा गया। जानकारी यह भी है कि अमेरिकी विशेषज्ञों की एक टीम पाकिस्तान पहुंच चुकी है, जबकि मिस्र से रेडिएशन कंट्रोल उपकरण मंगवाए गए हैं।
कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं
इन दोनों थ्योरीज़(India Pakistan ceasefire) को लेकर न भारत और न ही पाकिस्तान या अमेरिका की ओर से कोई औपचारिक पुष्टि की गई है। यह सूचनाएं सूत्रों और अनऑफिशियल चैनलों के माध्यम से सामने आई हैं और मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।