Virat Kohli Retirement : रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के कुछ दिन बाद अब विराट कोहली को लेकर भी रिटायरमेंट की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया है। सोशल मीडिया पर एक स्टेटमेंट का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इस कथित स्टेटमेंट में कोहली ने बीसीसीआई, कोच, टीम के साथी खिलाड़ियों और फैंस को धन्यवाद कहा है।
हालांकि, जब इस वायरल दावे की सच्चाई की पड़ताल की गई तो सामने आया कि यह पूरी तरह फेक है। विराट कोहली ने खुद इस तरह का कोई आधिकारिक स्टेटमेंट जारी नहीं किया है, न ही बीसीसीआई की ओर से उनके संन्यास को लेकर कोई पुष्टि की गई है।
BCCI की अपील, लेकिन फैसला अभी नहीं
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई ने विराट कोहली से अनुरोध किया था कि वे टेस्ट क्रिकेट को अलविदा (Virat Kohli Retirement) न कहें। बताया जा रहा है कि बोर्ड उनके अनुभव और योगदान को देखते हुए उन्हें इस फॉर्मेट में बनाए रखना चाहता है। हालांकि, इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल फर्जी स्टेटमेंट ने फैंस के बीच भ्रम की स्थिति पैदा कर दी है।
Virat Kohli Retirement : कोहली का टेस्ट करियर
विराट कोहली का टेस्ट करियर शानदार रहा है। अब तक उन्होंने 123 टेस्ट मैचों में 9,230 रन बनाए हैं, जिसमें 30 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं। वह भारतीय टेस्ट इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं और उनकी कप्तानी में भारत ने टेस्ट क्रिकेट में कई ऐतिहासिक जीत दर्ज की हैं।
फिलहाल, विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा संन्यास स्टेटमेंट फर्जी है और बीसीसीआई की ओर से भी इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। फैन्स से अपील है कि ऐसे भ्रामक पोस्ट्स से बचें और केवल आधिकारिक सूत्रों पर ही भरोसा करें।