Bihar Assembly Election: बिहार में 2020 विधानसभा चुनाव के लिए तीन चरणों में चुनाव हुए थे, जिसके नतीजों ने राजनीतिक दलों को चौंका दिया.चुनाव में RJD और BJP के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिला लेकिन परिणाम में NDA को एक बार फिर जनता का भरोसा मिला और महागठबंधन 110 सीटों पर सिमट गया । चिराग के अकेले चुनाव लड़ने के फैसले के कारण जदयू तीसरे नंबर पर रही , हालांकि मुख्यमंत्री एक बार फिर से(चौथी बार) नीतीश कुमार ही बने ।
किस पार्टी को मिला कितना वोट
2020 बिहार विधानसभा चुनाव कुल 4.2 करोड़ वोट डाले गए थे और 243 सीटों पर 3,975 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई थी.चुनाव परिणाम में राजद (RJD) ने सबसे अधिक सीटों पर जीत दर्ज की. पार्टी को कुल 75 सीटों के साथ 23.1% वोट शेयर हासिल हुआ. इसके बाद, जदयू (JD(U)) को 43 सीटें मिलीं, जिनका वोट प्रतिशत 15.3% रहा. बीजेपी (BJP) ने 74 सीटों पर जीत हासिल की, लेकिन उसका वोट प्रतिशत 19.4% था, जो इसके लिए संतोषजनक नहीं था. कांग्रेस (INC) को सिर्फ 19 सीटें मिलीं और उनका वोट शेयर 9.4% रहा. वहीं अन्य दलों (OTH) ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और कुल 32 सीटें जीतीं. इन दलों का कुल वोट प्रतिशत 32.5% रहा.
2020 विधानसभा चुनाव नतीजे की पूरी तस्वीर
RJD: 75 सीटें (96,63,584 वोट, 23.1%)
JD(U): 43 सीटें (64,84,414 वोट, 15.3%)
BJP: 74 सीटें (82,01,298 वोट, 19.4%)
INC: 19 सीटें (39,94,912 वोट, 9.4%)
OTH: 32 सीटें (1,37,07,615 वोट, 32.5%