Hera Pheri 3 ki updates…!!क्या निर्देशक प्रियदर्शन की साथ परेश रावल के रिश्ते हुए थे खराब…

Bollywood: करीब 2 महीने पहले दिग्गज अभिनेता परेश रावल का अक्षय कुमार के साथ उनके पारिश्रमिक और प्रियदर्शन की आगामी कॉमेडी ड्रामा हेरा फेरी 3 में भूमिका को लेकर सार्वजनिक विवाद हुआ. जिसको प्रोड्यूस अक्षय खुद कर रहे हैं. अभिनेता परेश रावल ने हेरा फेरी की फ्रेंचाइजी के तीसरे भाग से बाहर निकालने की अपनी घोषणा से लोगों को चौंका दिया था लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि उनका विवाद सुलझ गया है और वह अपने चरित्र बाबूराव गणपतराव आप्टे के रूप में हेरा फेरी 3 में वापस लौटेंगे.

एक इंटरव्यू में अभिनेता परेश रावल ने अपने चरित्र बाबूराव के स्पिन ऑफ और कुछ महीने पहले बाहर निकलने के बाद प्रियदर्शन की हेरा फेरी 3 में दोबारा प्रवेश करने के बारे में खुलकर बात की News18 के साथ एक बातचीत के दौरान परेश  ने हेरा फेरी के बारे में एक अपडेट दिया और साझा किया कि हम अगले साल फरवरी मार्च से फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे जब रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि क्या फिल्म छोड़ने का उनका निर्णय प्रियदर्शन के साथ उनके संबंध को प्रभावित करता है तो उन्होंने जवाब दिया बहुत कुछ हुआ है लेकिन इससे मेरा और प्रियदर्शन के रिश्ते में खटास नहीं आई ऐसे रिश्ते खराब थोड़ी होते हैं. बल्कि, जो हुआ उसे हमारे रिश्ते और मजबूत ही हुए हैं.

उन्होंने बातचीत में यह भी कहा कि उनके पत्र बाबू भैया के लिए एक स्पिन ऑफ फिल्म की संभावना के बारे में बात की है उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने अभी तक निर्देश के साथ चर्चा नहीं की लेकिन अगर बाबूराव पर एक स्पिन ऑफ फिल्म बनती है तो इसमें सुनील शेट्टी को श्याम और अक्षय कुमार को राजू होना बहुत जरूरी है मैं लालची अभिनेता नहीं हूं मैं बेवकूफ भी नहीं हूं मैं ऐसा कोई नहीं हूं जो यह मानता हो कि दुनिया मेरी वजह से चलती है अगर कभी एक स्टैंड अलोन फिल्म बनी है तो श्याम और राजू का होना भी जरूरी है.

हेरा फेरी 3 के अलावा अक्षय कुमार और परेश रावल दो और कॉमेडी फिल्म पर एक दूसरे के साथ है. वही प्रियदर्शन की हॉरर कॉमेडी भूत बंगला और अहमद खान की एडवेंचर कॉमेडी वेलकम टू द जंगल.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *