ACS अफसर नूपर बोरा पर भ्रष्टाचार का भूत सवार…केसे 6 साल की नौकरी में ही लगा दिया नोटों का ढेर !

Assam Officer Arrested: असम में सिविल सेवा (Assam Civil Service – ACS) देने वाली अधिकारी नूपुर बोरा को पुलिस ने कथित तौर आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है. असम में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के तहत मुख्यमंत्री विशेष सतर्कता सेल (Vigilance Cell) ने नूपुर बोरा के गुवाहाटी स्थित आवास पर छापा मारा. यहां से 92 लाख रुपये नगद बरामद हुए और करीब 1 करोड़ रुपये के आभूषण जब्त किए गए. इतना ही नहीं बारपेटा स्थिति उनके किराए के घर पर छापेमारी के दौरान 10 लाख रुपये नगद बरामद किए गए.

NDTV में छपी खबर के मुताबिक, नूपुर बोरा असम के गोलाघाट की रहने वाली है. बोरा साल 2019 में असम सिविल सेवा में भर्ती हुई थी.  मौजूदा समय में वो कामरूप जिले के गोली मारी में सर्किल ऑफिसर के पद पर तैनात थी. राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि विवादास्पद भूमि संबंधी मुद्दों में कथित संलिप्तता की शिकायतों के बाद पिछले छह महीनों से उन पर निगरानी रखी जा रही थी.

हिंदुओं की जमीन ट्रांसफर करने के आरोप…

सीएम ने कहा कि नूपुर जब बारपेटा राजस्व मंडल में तैनात थीं, तब उन्होंने पैसों के बदले हिंदुओं की जमीन संदिग्ध लोगों को ट्रांसफर कर दिया था. उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है. शर्मा ने कहा कि अल्पसंख्यक बाहुल्य इलाकों में राजस्व मामलों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार सामने आया है. इतना ही नहीं विशेष सतर्कता सिलने नूपुर के सहयोगियों के ठिकानों पर भी छापा मारा है. ये वही लोग हैं, जो बारपेटा में राजस्व सर्किल ऑफिस में काम करते हैं.

ऐसे शुरू हुआ करियर

नुपूर बोरा साल 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं. नुपूर ने गुवाहाटी यूनिवर्सिटी में अंग्रेजी साहित्य से डिग्री प्राप्त की, इसके बाद कॉटन कॉलेज में अध्ययन किया. सिविल सर्विस से पहले नूपुर बोरा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्रवक्ता के रूप में काम करती थी. हालांकि, ये जानकारी उनके फेसबुक प्रोफाइल के अनुसार बताई जा रही है. नूपुर बोरा का प्रशासनिक करियर कार्बी आंगलोंग में सहायक आयुक्त के पद से हुआ था. वह मार्च 2019 से जून 2023 तक इस पद पर रहीं थी. इसके बाद जून 2023 में उन्हें बारपेटा में सर्कल ऑफिसर नियुक्त किया गया. यहां से उनका तबादला कामरूप में कर दिया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *