संकट में फंसे लोगों के लिए वरदान हैं ये जगह.. आखिर क्यों खास हैं गया का ये मंदिर 18 शक्तिपीठों में से…

Mangla Gauri Mandir Gaya: बिहार में गया शहर केवल पितृपक्ष के लिए प्रसिद्ध नहीं है बल्कि यहां स्थित है, मंगला गौरी मंदिर भारत की महत्वपूर्ण शक्तिपीठों में से एक यह मंदिर न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्व पूर्ण है. बल्कि, इसकी ऐतिहासिक संस्कृति और स्थापत्य कला की दृष्टि से भी अत्यधिक महत्व रखता है. मंगला गौरी मंदिर पूर्वमुखी और पहाड़ी की चोटी पर स्थित है. यह मंदिर 18 महाशक्ति पीठों में से एक है. माता मंगला गौरी का यह पवित्र मंदिर हजारों वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है और आज भी लाखों भक्त या माता के दर्शन के लिए आते हैं.

वैसे तो मंदिर की संरचना फिलहाल में 15वीं शताब्दी की है हालांकि इस स्थान की पवित्रता हजारों वर्षों से मानी जाती है. पद्म पुराण, वायु पुराण, अग्नि पुराण, देवी भागवत पुराण और मार्कंडेय पुराण जैसे प्राचीन ग्रंथो में भी इस मंदिर का उल्लेख किया गया है.पौराणिक कथाओं के अनुसार जब भगवान शिव माता सती के मृत शरीर को लेकर तांडव कर रहे थे. तब भगवान विष्णु ने सुदर्शन चक्र से सती के शरीर के टुकड़े कर दिए तब उनके स्तन इस स्थान पर गिरा था. तब से यह देवी मंगला गौरी को स्तन के प्रतीक के रूप में पूजा किया जाता है जो पोषण और कल्याण का प्रतीक है.

मंगला गौरी मंदिर की स्थापत्य कला अत्यंत सुंदर और प्रभावशाली है. यह मंदिर की दीवारों पर उत्कृष्ट नकाशी और कलाकृतियों देखने को मिलती हैं. मंदिर परिसर में माता काली गणेश जी हनुमान जी और शिव जी की अलग-अलग मंदिर भी निर्मित है. मंदिर का गर्भ ग्रह अपेक्षाकृत छोटा है लेकिन, इसकी दिव्यता और पवित्रता का अनुभव श्रद्धालुओं के मन में श्रद्धा भर जाता है.

मान्यता है, कि अगर इस मंदिर में कुछ भी मांगो तो पूरा हो जाता है श्रद्धालु यहां संतान प्राप्ति पारिवारिक कल्याण रोग मुक्ति और आर्थिक समृद्धि के लिए विशेष पूजा करवाते हैं. नवरात्रि, दुर्गा पूजा, कार्तिक मास और अन्य शुभ अवसरों पर या लाखों श्रद्धालु आते हैं मंदिर में नियमित रूप से मंगला आरती हवन यज्ञ रुद्राभिषेक और दुर्गा सप्तशती का पाठ करवाते हैं.

कहा जाता है कि जिंदगी में अगर हार गए तो एक बार इस मंदिर में जरूर आए यह मंदिर प्रशासन सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय है और गरीब तथा जरूरतमंद लोगों के लिए अनुदान वसंदन और चिकित्सा सहायता की व्यवस्था भी करता है स्थानीय अर्थव्यवस्था में भी इस मंदिर का बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है.

भारतीय परंपराओं में शक्तिपीठों का विशेष व महत्व है, और मंगला गौरी मंदिर 18 महाशक्ति पीठों में से एक है. गया में गिरे स्तन भाग के कारण यह स्थान मातृत्व का प्रतीक है. देवी मंगला गौरी को परोपकार की देवी माना जाता है. जो भक्तों पर कृपा बरसा कर उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं यहां साधना करने से विशेष सिद्धियां प्राप्त होती हैं. अनेक संत महात्माओं ने इस स्थान पर तपस्या की है, और आध्यात्मिक उन्नति की प्राप्ति की है मंदिर में विशेष तिथियां और त्योहारों का अत्यधिक महत्व है.

कार्तिक मास में भी यहां भारी संख्या में भक्त आते हैं 15वीं सदी से चली आ रही चमत्कारों की गवाह हैं, मंदिर पितृपक्ष की क्रियो और भगवान विष्णु की उपासना के लिए केवल प्रसिद्ध नहीं, यह स्थित शक्ति पीठ का होना भी इस बात का प्रमाण है, कि भारतीय धर्म परंपरा में सभी देवी देवताओं का समान सम्मान दिया जाता है.

मातृत्व से जुड़े सभी विषयों में माता मंगला गौरी की विशेष कृपा मानी जाती है. संतानहीन दंपति, गर्भवती महिलाएं और नवजात शिशुओं के कल्याण के लिए यह विशेष पूजा अनुष्ठान किए जाते हैं. शिक्षा क्षेत्र में भी इस मंदिर का योगदान है और धार्मिक शिक्षा संस्कृत भाषा और पारंपरिक कलाओं की संरक्षण में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहा है.

यहां के स्थानीय लोग इस मंदिर की सामाजिक एकता का प्रतीक मानते हैं. जहां जाति धर्म आर्थिक स्थिति के भेदभाव के बिना सभी लोगों एक साथ माता की पूजा करते हैं. मंदिर के सामने की चौकी पर रोजाना सैकड़ो लोग बैठते हैं. नवरात्रि के समय पूरा गया शहर उत्सव के माहौल में डूब जाता है. मंदिर में स्थानीय अर्थव्यवस्था के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है. मंदिर के आसपास फूलों की दुकान है, प्रसाद की दुकान है हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार दे रही है कहा जाता है कि हर मंगल कार्यों से पहले यहां आना शुभ होता है.

मंगला गौरी मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं बल्कि यह भारतीय संस्कृति परंपरा और अध्यात्म का जीवंत प्रतीक है. माता मंगला गौरी का यह पवित्र धाम न केवल व्यक्तिगत अध्यात्म का केंद्र है, बल्कि सामाजिक एकता सांस्कृतिक संरक्षण और मानव मूल्यों के प्रसार का भी माध्यम है. यह मंदिर आज भी इस भक्ति भाव और श्रद्धा के साथ लाखों लोगों के जीवन में प्रकाश फैला रहा है. जैसे कि सदियों से करता आ रहा है माता मंगला गौरी का यह दिव्य धाम भविष्य में भी भक्तों की आस्था का केंद्र बना रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *