पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ पर किया बड़ा ऐलान, छठ पूजा को मिलेगी विश्व पहचान…

PM MODI on MAN KI BAAT: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 126वे ‘मन की बात’ में छठ महापर्व का जिक्र करते हुए एक महत्वपूर्ण बात कही. पीएम मोदी ने कहा कि छठ महापर्व को UNESCO की अमृत सांस्कृतिक विरासत में शामिल कराने के लिए तेजी से बढ़ रही हैं.

पीएम मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में कई अहम चीजों पर बात की, जैसे उन्होंने छठ पूजा की महत्वता बताते हुए कहा कि, “छठ महापर्व ऐसा एक पवन पर्व है जो दिवाली के बाद आता हैं, इसमें हम केवल उषा अर्घ्य (सूर्योदय) ही नहीं, बल्कि संध्या अर्घ्य (डूबते हुए) सूर्य को भी अर्घ्य देते हैं.”

उन्होंने इस बात पे जोर दिया कि यह त्यौहार अब केवल भारत तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आज ये एक वैश्विक उत्सव बन गया है. उन्होंने ये साफ कहा कि जब छठ पूजा UNESCO की सूची में शामिल हो जाएगी, तो दुनिया के हर कोने में लोग इसकी भव्यता और दिव्यता का अनुभव कर पाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *