Amit Shah Bihar visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के दो दिवसीय दौरे पे समस्तीपुर में आयोजित रणनीतिक बैठक में पार्टी को चुनाव के लिए विस्तृत रुप से गेम प्लान समझा दिया हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपना चर्चित 3M फॉर्मूला दिया, जो बिहार में एनडीए की जीत के लिए मददगार साबित हो सकती है.
क्या हैं अमित शाह का ‘3M फार्मूला’?
पहला M – महिला (women outreach) महिला वोटरों तक व्यापक पहुंच बनाना और उनके मुद्दों को प्राथमिकता देना, गृहमंत्री ने महिला कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ाने, और घर-घर जाकर महिलाओं से संपर्क करने का आदेश दिया है सरकारी योजनाओं का फायदा महिलाओं तक पहुंचने पर विशेष ध्यान देने की बात कही है.
दूसरा M – मोदी (Modi factor) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों और व्यक्तित्व को चुनावी अभियान का केंद्र बिंदु बनाने को कहा मोदी जी की लोकप्रियता और उनकी उपलब्धि को आगे रखकर चुनाव लड़ने की रणनीति बधाई है विकास कार्य और केंद्रीय योजना के बारे में लोगों तक जानकारी पहुंचाने का दायित्व सौंपा हैं.
तीसरा M – मंदिर (Religious issues)धार्मिक मुद्दों, विशेषकर मंदिर निर्माण और हिंदू धर्म से जुड़े विशेष विषयों को उठाना, और उनके विकास के बारे में बात करने को कहा हैं.
मोटरसाइकिल यात्रा और घुसपैठियों के मुद्दे
अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वह सप्ताह में तीन बार मोटरसाइकिल यात्रा निकालकर गांव-गांव पहुंचे वहां जमीनी स्तर पर अभियान का हिस्सा बने और भाजपा की मजबूती बताए. हर कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र की जनता से व्यक्तिगत संपन्न बनाने का निर्देश दिया. वहीं दूसरे और उन्होंने घुसपैठ के मुद्दे को भी चुनावी हथियार बनाने की रणनीति समझाइए विपक्षी गठबंधन के वोटर लिस्ट के खिलाफ मुहिम को इस मुद्दे के जरिए विपक्ष के खिलाफ विरोध कर सकते हैं.
विशेष बात यह है कि इस संबोधन में अमित शाह ने सिर्फ भाजपा की नहीं बल्कि, एनडीए गठबंधन की सभी सीटों पर फोकस करने का आदेश दिया है. इससे साफ पता चलता है कि पार्टी फर्स्ट की बजाय एलाइंस फर्स्ट की नीति अपनाई जा रही है.