Tej Pratap yadav: बिहार की राजनीति में एक बार फिर यादव परिवार के आंतरिक मतभेद सुर्खियों में छा रहे हैं. राष्ट्रीय जनता दल से निष्कर्ष से तेज प्रताप यादव ने विजयदशमी के अवसर पर अपने छोटे भाई और पार्टी के वर्तमान नेता तेजस्वी यादव को खुलकर नसीहत दी, तेज प्रताप ने आरोप लगाया कि तेजस्वी उनका सम्मान नहीं करते और उन्हें रामायण का हवाला देते हुए कहा कि छोटे भाई को लक्ष्मण की तरह बड़े भाई का सम्मान करना चाहिए.
उन्होंने यह भी कहा, कि तेजस्वी कुछ लोगों के बहकावे में आ रहे हैं. जिन्हे उन्हें पहले ही ‘सांप’ की संज्ञा दे रखी थी. यह इशारा संभवत राजद के राज्यसभा सांसद संजय यादव की ओर था, जिसे तेज प्रताप का लंबे समय से विवाद बरकरार है. 6 साल के लिए राजद से निष्कासन के बाद तेज प्रताप ने हाल ही में अपनी नई पार्टी ‘जनशक्ति जनता दल’ लॉन्च की है. जिसका चुनाव चिन्ह ब्लैक बोर्ड है. वर्तमान में हसनपुर विधायक विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधित्व करने वाले तेज प्रताप इस बार विधानसभा चुनाव में महुआ सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं.
इसी बीच आरएसएस (RSS) की शताब्दी समारोह पर भी टिप्पणी करते हुए तेज प्रताप ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में संघ का कोई योगदान नहीं है. उन्होंने आई लव मोहम्मद विवाद पर भी अपना पक्ष रखते हुए कहा, कि उनके पास कुरान की प्रति है,और वह पैगंबर मोहम्मद का सम्मान करते हैं. बिहार की राजनीति में यादव परिवार के इस आंतरिक कलह ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं, कि क्या यह विवाद आदमी चुनाव में राजद की एकता को प्रभावित कर सकती है?