Bhojpuri star Pawan Singh: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से ठीक पहले भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा, कि वह इस बार चुनावी मैदान में नहीं उतरेंगे पवन सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि उन्होंने चुनाव लड़ने की इरादा से कभी पार्टी ज्वाइन नहीं की थी.
पवन सिंह के जन प्रतिनिधि बनने का सपना इस बार भी टूट गया, पिछले साल लोकसभा चुनाव में भी महिलाओं से जुड़े मुद्दे पर टिकट से हाथ धोना पड़ा था, और अब विधानसभा चुनाव में जब सब कुछ ठीक चल रहा था, तो अचानक उनकी पत्नी ज्योति सिंह से जुड़े मामले ने तुल पकड़ लिया. पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच का विवाद केवल पारिवारिक मामला नहीं रह गया है. यह विवाद अब सोशल मीडिया कोर्ट और राजनीतिक गलियारों तक फैल चुका है. ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर पांच बड़े आरोप लगाए हैं जिस ने पूरे मामले को और जटिल बना दिया है.
राजनीतिक जानकारों का मानना है की पत्नी ज्योति सिंह के साथ बढ़ते विवाद के कारण बीजेपी को लगने लगा था, कि इससे पार्टी को फायदे की जगह नुकसान पहुंच सकता है. खास तौर पर बिहार के रूढ़िवादी समाज में यह मुद्दा संवेदनशील माना जा रहा है. हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है, कि बीजेपी पवन सिंह को चुनाव बाद कलाकार कोटा से एमएलसी (MLC) बना सकती है, या राज्यसभा भेज सकती है. लेकिन इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
पवन सिंह की राजनीतिक यात्रा में या एक और उतार-चढ़ाव भरा अध्याय होता दिख रहा है. पारिवारिक विवाद मीडिया में चर्चा और राजनीतिक दबाव इन सभी कारकों ने मिलकर उनके विधायक बनने के सपने को प्रभावित किया है. अब देखना है यह होगा कि आने वाले समय में बीजेपी उनके लिए कोई व्याकल्पिक रास्ता निकलती है या नहीं.