खरना के साथ आज से शुरू होगा छठ महापर्व, जानिए कब है पूजा का शुभ मुहूर्त

Kharna parshad: सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ शनिवार को नहाए खाए के साथ शुरू हो चुका है। आज रविवार को खरना का विशेष दिन है जिसके बाद व्रती 36 घंटे का कठोर निर्जला उपवास रखती है। खरना छठ पर्व का सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जाता है, क्योंकि इसी दिन से कड़े नियमों वाला निर्जला व्रत आरंभ होता है। व्रती पूरे दिन मन विचार शरीर को पवित्र रख कर शाम को प्रसाद ग्रहण करती है।

आज खरना पूजा का समय शाम 5:35 बजे से 8:22 बजे के बीच हैं। व्रती गुड़ की खीर, गेहूं की रोटी और केला, यह प्रसाद सूर्य देव और छठी मैया को अर्पित करती हैं फिर व्रती इसे ग्रहण करती है। उसके बाद घर के लोगों को और पड़ोसियों को प्रसाद बांटती है। इस प्रसाद को ग्रहण करने के साथ ही, निर्जला व्रत का कड़ा अनुष्ठान आरंभ हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *