UNGA में भारतीय राजनयिक ने खोली पोल..किया पाकिस्तान की आतंकवादी नीति बेनकाब…

UNGA Disputes: मंच कोई भी..पाकिस्तान जब तक अपनी थू थू ना करवा ले..उसे चैन कहां…एक बार फिर से ऐसा ही कुछ हुआ है….दरअसल संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में भारत को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बेतुके आरोपों और बयानबाजी पर भारत ने कड़ा जवाब दिया है.

UNGA में भारतीय राजनयिक पेटल गहलोत ने अपने भाषण में पाकिस्तान की आतंकवाद-प्रेरित नीतियों को बेनकाब करते हुए यहां तक कह दिया कि यह सभा सुबह-सुबह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की बेतुकी नौटंकी देख रही थी…चलिए आपको बताते है कि आखिर हुआ क्या…

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने UNGA में पहलगाम आतंकी हमला और उसके बाद भारत की कार्रवाई को लेकर कुछ उलुल- जुलूल बातें की..इसको लेकर भारतीय राजनयिक पेटल गहलोत ने पाक को खूब सुनाया…पेटल गहलोत ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद का महिमामंडन करता रहा है…

यही उसकी विदेश नीति भी है यह पाकिस्तान की सच्चाई है जिसे वो नहीं छिपा सकता. इस दौरान गहलोत ने याद दिलाया कि जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों के नरसंहार के लिए जिम्मेदार पाकिस्तान-प्रायोजित आतंकी संगठन रेजिस्टेंस फ्रंट को बचाने का प्रयास खुद पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में किया था. उन्होंने कहा कि यह वही पाकिस्तान है जिसने ओसामा बिन लादेन को एक दशक तक पनाह दी, जबकि दिखावा आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई का करता रहा. पाकिस्तान की दोहरी नीति को उजागर करते हुए गहलोत ने कहा कि पाकिस्तान दशकों से आतंकवादी शिविर चला रहा है और आज भी उनके नेताओं के बयान इसे साबित करते हैं.

भारतीय राजनयिक ने कहा कि एक तस्वीर हजार शब्द बोलती है. उन्होंने याद दिलाया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने बहावलपुर और मुरीद के स्थित आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया था. इन ठिकानों में मारे गए आतंकवादियों की तस्वीरें इस बात का सबूत हैं कि पाकिस्तान अब भी आतंकवाद को पनाह देता है. पेटल गहलोत ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने हाल के भारत-पाक संघर्ष पर झूठा दावा किया, जबकि सच यह है कि 9 मई तक पाकिस्तान भारत को धमकी दे रहा था. लेकिन, 10 मई को उसे खुद संघर्षविराम की गुहार लगानी पड़ी, क्योंकि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई हवाई ठिकाने नष्ट कर दिए थे.

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर नष्ट हुए रनवे और जले हुए हैंगर जीत की तरह दिखते हैं, तो पाकिस्तान इसका आनंद ले सकता है.  संयुक्त राष्ट्र में भारत का यह बयान पाकिस्तान को साफ चेतावनी  है कि अब आतंकवाद को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. भारत ने दुनिया को दोहराया है कि आतंकवाद को किसी भी तरह की ढाल के पीछे छिपने नहीं दिया जाएगा.

खैर ये पहली बार तो है नहीं जब पाकिस्तान ने भारत से थू थू करवाई हो…लेकिन सवाल ये है कि कब सुधरोगे..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *