Jan Suraaj Candidate List : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने सोमवार को अपनी दूसरी सूची जारी कर दी। पार्टी की इस सूची में 65 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। जनसुराज ने सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए इस लिस्ट में 18 उम्मीदवार एससी वर्ग से, 14 ईबीसी वर्ग से और 11 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया है। इससे पहले जनसुराज ने अपनी पहली सूची में 51 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे। दोनों सूचियों को मिलाकर अब तक पार्टी 116 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।
116 उम्मीदवारों की घोषणा
