Bihar assembly election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है. एनडीए गठबंधन में शामिल दलों के बीच सीटों का बंटवारा हो चुका है. इस सीट शेयरिंग में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को सबसे अधिक 29 सीट मिली हैं, हिंदुस्तानआवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 6–6 सीटें आवंटित की गई है.
(LJP(R)) लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रमुख सीटें
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) बिहार विधानसभा में कुल उनकी 29 सीटें मिली है यह पार्टी चिराग पासवान की नेतृत्व में एनडीए गठबंधन का महत्वपूर्ण घटक है.
बखरी, साहेबपुर कमाल, तारापुर, रोसरा, राजा पाकड़, लालगंज, हायघाट, गायघाट, एकमा, मढ़ौरा, अगिआंव, ओबरा, अरवल, गया, हिसुआ, फतुआ, दानापुर, ब्रहपुर, राजगीर, कदवा, सोनबरसा, बलीरामपुर, गोविंदपुर, सिमरी, यासाठ, बख्तियारपुर, मखदूम, कसबा, सुगौली और मोरवा.
इन सीटों में शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों का संतुलन है. दानापुर, गया और राजगीर जैसे महत्वपूर्ण शहरी क्षेत्र इस सूची में शामिल हैं.
(HAM) हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की सीटों की लिस्ट
जितेंद्र मांझी के नेतृत्व वाले हिंदुस्तानियों का मोर्चा सेकुलर को 6 सीट मिली है, यह पार्टी के मुख्य रूप से महादलित समुदाय का प्रतिनिधित्व करती आ रही है और एनडीए का हिस्सा है.
टेकारी – गया जिले की यह सीट पार्टी के लिए पारंपरिक रूप से महत्वपूर्ण रही है
कुटुंबा – रोहतास जिले में स्थित
अतरी – गया जिले का महत्वपूर्ण क्षेत्र
इमामगंज – गया जिले की प्रमुख सीट
सिकंदरा – जमुई जिले में स्थित
बाराचट्टी – जमुई जिले का क्षेत्र
इन सीटों पर HAM की पकड़ मजबूत मानी जाती है, विशेषकर महादलित बहुल क्षेत्रों में.
(RLM) राष्ट्रीय लोक मोर्चा की प्रमुख सीटों की लिस्ट
उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक मोर्चा को मधुबनी सहित 6 सीटें प्राप्त हुई हैं. यह पार्टी कोइरी और अन्य पिछड़ा वर्ग समुदाय का प्रतिनिधित्व करती है.
मधुबनी मिथिलांचल क्षेत्र की एक प्रमुख सीट है, जहां RLM की उपस्थिति महत्वपूर्ण मानी जाती है.
सासाराम, दिनारा, उजियारपुर, महुआ, बाजपट्टी और मधुबनी
बिहार विधानसभा चुनाव में क्षेत्रीय दलों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. LJP(R) की 29 सीटों के साथ सबसे बड़ी हिस्सेदारी है, जबकि HAM और RLM को 6-6 सीटें मिली हैं. यह सीट बंटवारा गठबंधन की सामाजिक समीकरण और क्षेत्रीय संतुलन को दर्शाता है. इन सीटों पर चुनाव परिणाम बिहार की राजनीति की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.