बिहार चुनाव में मतदान से पहले ही पिछड़ गई विपक्षी गठबंधन… महागठबंधन में कहां पड़ी दरार..!

Mahagathbandhan seat sharing crises: बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण की नामांकन की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है. लेकिन महागठबंधन अभी तक अपना सीट बटवारा फाइनल नहीं कर पाई है. राजदा कांग्रेस और विकासशील इंसान पार्टी(वीआईपी) के बीच कई सीटों पर सहमति ना बन पाने से गठबंधन के बिखरने की अटकाले बढ़ गई है.

कुटुंब सहित 7-8 सीटों पर होगी फ्रेंडली फाइट

राजद और कांग्रेस कई सीटों पर आमने-सामने आने को तैयार हैं. राजद सूत्रों के अनुसार, पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरेश पासवान को कुटुंब सीट से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि कांग्रेस ने इसी सीट से अपने प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को टिकट दे दिया है.

राजद नेताओं का दावा है कि 7 से 8 सीटों पर फ्रेंडली फाइट देखने को मिलेगी. कुटुंब के अलावा, वैशाली (कांग्रेस से संजीव सिंह बनाम राजद से अभय कुशवाहा) और लालगंज (कांग्रेस से आदित्य राज बनाम राजद से शिवानी सिंह) जैसी सीटें भी इस सूची में शामिल हैं.

कांग्रेस ने 48 उम्मीदवारों की घोषणा

सीट शेयरिंग में हो रही देरी को देखते हुए, कांग्रेस ने पहले ही 48 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने कहलगांव, प्राणपुर, जले, चैनपुर और गया जैसी सीटों पर भी प्रत्याशी उतारे हैं, जबकि राजद कहलगांव सीट छोड़ने को तैयार नहीं है, इसके अलावा, वामपंथी दलों ने भी अपनी 14 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.

मुकेश साहनी की नाराजगी

मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी को लेकर भी गठबंधन में तनाव है. उन्हें 14 सीटों का प्रस्ताव दिया गया है, लेकिन पार्टी 15 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है. वीआईपी प्रवक्ता दीपज्योति ने बताया, आलमगढ़, गौड़ाम, दरभंगा, कुशेश्वरस्थान, औराई, बरूराज, केसरिया, निर्मली, कैथल, गोपालपुर, बिहीपुर और लौरिया सहित 14 सीटें तय हो चुकी हैं.

सूत्रों के अनुसार सहनी महागठबंधन छोड़ने पर विचार कर रहे थे, लेकिन सीपीआई (एमएल) के दीपांकर भट्टाचार्य के हस्तक्षेप और राहुल गांधी के साथ देर रात हुई बातचीत के बाद स्थिति कुछ हद तक संभली.

राहुल गांधी की सलाह पर मुकेश सहनी ने पत्र लिखकर अपनी नाराजगी व्यक्त की, उन्होंने आरोप लगाया कि शुरुआत में 35 सीटों का आश्वासन दिया गया था, जो घटकर 25 हुआ और अब 18 + 2 सीटों का प्रस्ताव दिया जा रहा है. सहनी ने इसे, सिर्फ सीटों का नहीं, बल्कि विचारधारा का मसला बताया.

राजद के संभावित उम्मीदवार

राजद ने अभी तक आधिकारिक सूची जारी नहीं की है, लेकिन सूत्रों के अनुसार 48 उम्मीदवारों को टिकट दिया जा चुका है. भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव को छपरा से मैदान में उतारा गया है.

सूत्रों के अनुसार तेजस्वी यादव (राघोपुर), ओसामा साहब (रघुनाथपुर), भाई वीरेंद्र (मनेर), आलोक मेहता (उजियारपुर), ललित यादव (दरभंगा), राजद की इस 48 प्रत्याशियों की सूची में 14 यादव और 6 मुस्लिम उम्मीदवार शामिल हैं.

कैसे बंटेगी सीटें?

सूत्रों के मुताबिक, राजद 130 से 135 सीटों पर, कांग्रेस लगभग 60 सीटों पर, वीआईपी 15 सीटों पर, और वामपंथी दल 28 से 29 सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं. कांग्रेस की सूची में स्वीकार किया कि कुछ सीटों पर फ्रेंड दिखाई देखने को मिल सकती है, एक तरफ कांग्रेस राजधानी की स्थान चल रही है तो दूसरी तरफ मुकेश साहनी की नाराजगी गठबंधन के लिए सर दर्द बनी हुई है.

सवाल यह है की महागठबंधन समय रहते अपने आंतरिक मतभेद सुलझा पाएगा, या फिर यह खींचतान है उनकी चुनावी संभावनाओं को नुकसान पहुंचाएगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *