आज शाम आयेंगे बिहार एग्जिट पोल 2025 के अनुमान, उससे पहले जानिए 2020 के चुनाव का पूरा गणित..

Bihar Election Exit Polls: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान हो चुके हैं और दूसरे चरण के मतदान 11 नवंबर को यानी कि आज होने वाले हैं,14 नवंबर को चुनावी नतीजे जारी करें दिए जाएंगे, लेकिन इससे पहले 11 नवंबर की देर शाम विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल के परिणाम आने शुरू हो जाएंगे. इन एग्जिट पोल में यह अनुमान लगाया जाएगा कि बिहार का  मुख्यमंत्री कौन होगा और एनडीए और महागठबंधन को कितनी सीटें मिलेगी.

क्योंकि 2025 के एग्जिट पोल आने में अभी समय है, इसलिए हम आपको याद दिला रहे हैं कि पिछले चुनाव में यानि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में एग्जिट पोल के अनुमान क्या थे.

2020 का एक्जिट पोल

2020 बिहार विधान सभा चुनाव में आखिरी चरण की वोटिंग 7 नवंबर को खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए थे. अधिकांश एग्जिट पोल में तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन की जीत का अनुमान लगाया जा रहा था, लेकिन वास्तविक परिणाम में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए ने 125 सीटों के साथ सरकार बनाई. यह बिहार के चुनावी इतिहास में एग्जिट पोल की सबसे बड़ी विफलताओं में से एक मानी जाती है.

कुछ प्रमुख एजेंसियों के 2020 के एग्जिट पोल

Today’s Chanakya (CNN News18)
महागठबंधन(अनुमानित सीटें) 180(±11), एनडीए (अनुमानित सीटें) 55(±11), अन्य (अनुमानित सीटें) 8±(4)

India Today–Axis My India
महागठबंधन(अनुमानित सीटें) 139–161, एनडीए (अनुमानित सीटें) 69–91, अन्य (अनुमानित सीटें) 9–13(LJP+OTHER)

Times Now–CVoter
महागठबंधन(अनुमानित सीटें) 120, एनडीए (अनुमानित सीटें) 116, अन्य (अनुमानित सीटें) 8(LJP+OTHER)

NewsX–DV research
महागठबंधन(अनुमानित सीटें) 108–123, एनडीए (अनुमानित सीटें) 110–117, अन्य (अनुमानित सीटें) 12–33(LJP+OTHER)

ETG Exit polls
महागठबंधन(अनुमानित सीटें) 120, एनडीए (अनुमानित सीटें) 114, अन्य (अनुमानित सीटें) 9(LJP+OTHER)

TV9 Bharatvarsh
महागठबंधन(अनुमानित सीटें) 120, एनडीए (अनुमानित सीटें) 115, अन्य (अनुमानित सीटें) 8(LJP+OTHER)

Polls of polls(औसत)
महागठबंधन(अनुमानित सीटें) 133, एनडीए (अनुमानित सीटें) 100, अन्य (अनुमानित सीटें) 11

मुख्यमंत्री पद के लिए 2020 में जनता की पसंद

India Today-Axis My India: 44% लोगों ने तेजस्वी यादव को, जबकि 35% ने नीतीश कुमार को पसंद किया था.
News X-DV Research: 34% ने तेजस्वी यादव को, जबकि 32% ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के रूप में देखा था.

2020 का वास्तविक चुनावी नतीजे

10 नवंबर 2020 को घोषित वास्तविक परिणाम एग्जिट पोल के विपरीत निकला

NDA 125 +3 महागठबंधन 110 –12 अन्य 8

NDA के घटक दल BJP 74, JDU 43, HAM 4, VIP 4
महागठबंधन के घटक दल RJD 75, Congress 19, CPI–ML 12, CPI 2, CPM 2
अन्य AIMIM 5, BSP 1, LJP 1

क्या 2025 में बदलेगा एक्जिट पोल का भाग्य?

इस बार के चुनाव में दोनों प्रमुख गठबंधनों का स्वरूप 2020 की तुलना में बदला हुआ नजर आ रहा है. पिछली बार की सहयोगी मुकेश सहनी की VIP इस बार गठबंधन में नहीं है, जबकि अकेले लड़ी LJP (चिराग पासवान) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) एनडीए का हिस्सा हैं. पिछली बार एनडीए में रही मुकेश सहनी की वीआईपी इस बार महागठबंधन में शामिल है.प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी भी अकेले मैदान में है, जो दोनों गठबंधनों के वोट शेयर पर असर डाल सकती है.

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल के नतीजे 11 नवंबर देर शाम नजर आएंगे. हालांकि 2020 के अनुभव को देखते हुए इस बार भी यह सवाल कायम है, कि क्या एग्जिट पोल सही साबित होंगे या फिर एक बार मतदाताओं की असली मूड को समझने में चूक कर देंगे, 14 नवंबर 2025 को मतगणना के परिणाम के बाद ही नजर आएगा कि एग्जिट पोल कितने सही थे इस बार..!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *