हार पहले ही स्वीकार कर ली है…बिहार चुनाव से पहले चिराग पासवान का राहुल गांधी पर तीखा हमला

Bihar Assembly elections :बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान तेज हो गया है. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी ने अभी से बिहार में अपनी हार स्वीकार कर ली है.

चिराग का राहुल पर हमला

मीडिया से बातचीत के दौरान चिराग पासवान ने कहा कि कांग्रेस और उसके नेता आत्ममंथन के बजाय हार के बहाने ढूंढते हैं और संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाते हैं. उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी को दोष तलाशना है तो वह चुनाव आयोग या ईवीएम में नहीं बल्कि अपनी पार्टी के अंदर देखें. चुनाव आयोग पर आरोप लगाना ईवीएम को दोष देना, ये सब बताता है कि वह पहले ही चुनावी पराजय मान चुके हैं.

चिराग पासवान ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमला करके देश की चुनावी व्यवस्था को कमजोर कर रही है. उन्होंने भविष्यवाणी की कि विपक्ष को बिहार के अलावा असम और पश्चिम बंगाल में भी हार का सामना करना पड़ेगा.

Bihar elections :राजद ने किया कांग्रेस का सर्मथन

इस बीच बिहार में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव राहुल गांधी के समर्थन में सामने आए. उन्होंने कहा कि भाजपा ने संवैधानिक संस्थाओं को हाईजैक कर लिया है और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाया. तेजस्वी ने आरोप लगाया कि भाजपा आईटी सेल को चुनाव की तारीखें पहले से पता चल जाती हैं. तेजस्वी ने यह भी कहा कि विपक्ष का मकसद केवल सत्ता में आना नहीं है बल्कि बिहार को मजबूत करना भी है.

क्या है मैच फिक्सिंग मामला

इस पूरी बहस के बीच चुनाव आयोग (Bihar Assembly elections ) ने भी राहुल गांधी के आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया. आयोग ने कहा कि उनके द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों पर पहले ही जवाब दिया जा चुका है और गांधी की आलोचनाएं कानून के शासन का अपमान हैं. राहुल गांधी ने हाल ही में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे. गांधी ने मैच फिक्सिंग महाराष्ट्र शीर्षक से एक पोस्ट में चुनावों में धांधली का आरोप लगाया और चुनाव आयोग से मतदाता सूची और मतदान केंद्रों के CCTV फुटेज सार्वजनिक करने की मांग की थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *