बिहार चुनाव के लिए चिराग का बड़ा ऐलान, जानें कहा से लड़ेंगे विधायकी 

Chirag Paswan:लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शनिवार को आरा में आयोजित नव संकल्प महासभा के मंच से बिहार की राजनीति में बड़ा एलान किया। चिराग ने स्पष्ट किया कि वह आगामी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मैं बिहार के लिए नहीं बिहारियों के लिए चुनाव लड़ूंगा।

बिहारियों के लिए लड़ूंगा विधानसभा चुनाव :Chirag Paswan

वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में आयोजित इस महासभा में हजारों की भीड़ को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने यह भी घोषणा की कि उनकी पार्टी राज्य की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि उनका गठबंधन किसी राजनीतिक दल से नहीं, बल्कि सीधे बिहार की जनता से है।

कहां से मैदान में उतरेंगे चिराग पासवान

चिराग (Chirag Paswan) ने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि लोग भूल गए हैं कि मैं शेर का बेटा हूं। मुझे और मेरी पार्टी को खत्म करने की साजिश रची गई थी,लेकिन जनता ने मेरा साथ दिया। उन्होंने कहा कि जब उन्हें अपनों ने घर से निकाला तब बिहार की जनता ने उन्हें अपनाया। अपनी सीट को लेकर उन्होंने कहा कि वे यह निर्णय जनता पर छोड़ते हैं। आप तय कीजिए कि मैं कहां से चुनाव लड़ूं। जहां आप कहेंगे, वहीं से चुनाव लड़ूंगा और आपके क्षेत्र का विधायक बनूंगा।

केंद्रीय मंत्री रहते हुए विधानसभा चुनाव लड़ने के फैसले को चिराग ने जनसेवा की दिशा में अगला कदम बताया। उन्होंने वादा किया कि वे बिहार को देश का नंबर-1 राज्य बनाएंगे और ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ के विज़न को साकार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *