बिहार विधान परिषद में बड़ा खेल, सभापति चेम्बर के कंप्यूटर से अहम डेटा गायब

Bihar Legislative Council : बिहार विधान परिषद में इन दिनों एक बड़ा सायबर घोटाला सामने आया है। विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह के चेम्बर में लगे कंप्यूटर से अहम जानकारियां गायब हो गई हैं। जैसे ही यह मामला सामने आया, परिषद कार्यालय में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिषद ने इस मामले की जानकारी आर्थिक अपराध इकाई (EOU) को दी। अब EOU की स्पेशल टीम ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के मुताबिक विधान परिषद में काम करने वाले एक कर्मचारी ने सभापति के कंप्यूटर का सारा डाटा डिलीट कर दिया। परिषद के गलियारों में चर्चा है कि सभापति के कंप्यूटर से बहाली से जुड़ा पूरा डेटा भी गायब कर दिया गया है। हालांकि, इस संबंध में परिषद की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Bihar Legislative Council : सभापति ने खुद दी जानकारी

मामले का पता चलते ही सभापति (Bihar Legislative Council )अवधेश नारायण सिंह सकते में आ गए। उन्होंने फौरन EOU की साइबर यूनिट को इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद EOU की साइबर यूनिट की टीम ने तुरंत विधान परिषद का दौरा किया और सभापति के चेम्बर में जांच शुरू कर दी।

कंप्यूटर से गायब मिली अहम जानकारियां

EOU की शुरुआती जांच में सामने आया कि सभापति के कंप्यूटर से कई अहम फाइलें और जानकारियां गायब कर दी गई हैं। EOU के साइबर एक्सपर्ट्स ने इस कंप्यूटर का गहराई से मुआयना किया और डाटा डिलीट पाया। बताया जा रहा है कि गायब हुए डेटा में बहाली से जुड़े दस्तावेजों के साथ-साथ कुछ प्रमोशन से संबंधित फाइलें भी शामिल हो सकती हैं।

Bihar Legislative Council  : जांच में जुटी EOU

फिलहाल EOU ने सभापति के कंप्यूटर की हार्ड डिस्क को अपने कब्जे में ले लिया है। EOU के साइबर सेल के एक्सपर्ट यह पता लगाने में जुटे हैं कि कौन-कौन सी फाइलें गायब हुई हैं और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है। इस पूरे मामले पर अभी तक विधान परिषद सचिवालय और EOU दोनों ही कोई आधिकारिक बयान नहीं दे रहे हैं। लेकिन इस घोटाले ने एक बार फिर से विधान परिषद की सुरक्षा व्यवस्था और डेटा की गोपनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Source : Media Input

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *