दरभंगा से उठे विवाद ने दिल्ली तक मचाया राजनीतिक तूफान, गृह मंत्री अमित शाह ने मांगा राहुल गांधी से माफी नामा

Rahul Gandhi  : कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत माता के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल से राजनीति में गर्म गर्मी हो गई  । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता को माफी मांगनी होगी  उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की राजनीति अब निचले स्तर पर पहुंच चुकी है ,  शाह ने राहुल गांधी की यात्रा को घुसपैठिया बचाओ यात्रा का नाम देते हुए कटाक्ष भी किया ।

यह विवाद उसे समय और गरमा गया जब बिहार पुलिस ने शुक्रवार को दरभंगा से इस मामले  के आरोपी को गिरफ्तार किया भाजपा नेताओं का कहना है कि कांग्रेस नेताओं की ऐसी भाषा न केवल राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ है बल्कि लोकतंत्र के लिए भी ठीक नहीं है । अमित शाह ने  गुवाहाटी में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता गाली गलौज की राजनीति कर रहे हैं लेकिन जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी ।

क्या है मामला ?

एक वीडियो सामने आई जिसमें दरभंगा शहर में कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया इसी मंच से राहुल गांधी उनकी बहन प्रियंका वाड्रा और राजद नेता तेजस्वी यादव बुधवार को मोटरसाइकिल पर बैठकर मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हुए थे ।  इस मामले में आरोपी की पहचान मोहम्मद रिजवी (20) रूप में हुई , जिसे दरभंगा के सिंघवारा इलाके से गिरफ्तार किया गया भाजपा के दरभंगा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी की शिकायत पर रिजवी और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है ।

मायावती की नाराजगी

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती में भी इस पूरे विवाद पर चिंता जताया है ,  उन्होंने कहा कि देश की राजनीति का स्तर इतना गिरा हुआ नहीं है इसके पीछे राजनीतिक दलों की स्वार्थ जिम्मेदार हैं , मायावती ने कहा ऊंचे पदों पर बैठे व्यक्तियों पर अभद्र टिप्पणियां सख्त आपत्तिजनक है कहा कि इस तरह की भाषा न केवल लोकतंत्र को नुकसान पहुंचती है बल्कि देश की छवि भी खराब करती है ।

नितीश कुमार और नित्यानंद राय की निंदा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी घटना की कड़ी निंदा की उन्होंने X पर लिखा जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया है वह बेहद असभ्य है और मैं इसकी निंदा करता हूं  । केंद्रीय गृह राज्य मंत्री मंत्री नित्यानंद राय ने पटना में कहा यह शर्मनाक है कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ऐसे मंच का इस्तेमाल कर रहे हैं जहां एक दिवंगत माता का अपमान किया गया , नरेंद्र मोदी आज भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के सबसे सम्मानित नेता है ।

चुनावी असर

दरभंगा की इस घटना से बिहार की सियासत में नया मोड़ ला दिया है , भाजपा और जेडीयू इसे विपक्ष के खिलाफ बड़ा हथियार बना रहे हैं जबकि कांग्रेस अभी बचाव की मुद्रा में है  । मायावती जैसे अन्य विपक्षी नेता भी राजनीति के गिरते स्तर पर चिंता जाता रहे हैं कुल मिलाकर यह विवाद चुनावी माहौल को और अधिक गर्मा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *