Bihar assembly election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले ही सियासत मैं हलचल तेज हो गई है पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन बिना मुख्यमंत्री पद के चेहरे के चुनवा नहीं लड़ेगा. अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने एनडीटीवी से एनडीए पर तंज कसते हुए कहा कि “हम भारतीय जनता पार्टी नहीं हैं, कि हमारे पास कोई चेहरा न, हम निश्चित रूप से सीएम पद का चेहरा पेश करेंगे.”
तेजस्वी यादव ने ये भी साफ कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को वह पहले से प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवार के रूप में समर्थन दे चुके हैं. हालांकि, राहुल गांधी ने अब तक तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने से परहेज किया हैं.
राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि इंडिया ब्लॉक आपसी सम्मान और एक जूता के साथ चुनाव लड़ रही है, और परिणाम अच्छे ही होंगे. तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री कौन होगा यह फैसला जनता करेगी उनके मुताबिक असली मुद्दा चेहरा नहीं बल्कि, बिहार का भविष्य है. असल मकसद बिहार को बदलना है.
मैं राजनीति करने नहीं , बिहार में बदलाव के लिए आया हूं
ए एन आई की रिपोर्ट के अनुसार राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि उनका मकसद रणनीति नहीं बिहार में बदलाव लाना है. उन्होंने साफ कहा कि ऐसी राजनीति चाहते हैं जहां जाति और धर्म की बात ना हो कर विकास, सुधार, समृद्धि और उद्योग पर बात की जाए. उन्होंने ये भी कहा कि बिहार में प्रति व्यक्ति आय और निवेश बढ़ाने की जरूरत है. उनका मानना है कि राजनीति का आधार केवल सकारात्मक, रचनात्मक और गुणात्मक परिवर्तन हैं.
नीतीश पे तंज
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजद नेता तेजस्वी यादव ने खगड़िया जिले सहित अपनी हालिया रैलियों का वीडियो साझा किया, और युवाओं किसानों की भविष्य की लड़ाई बताया. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश बिहार के युवाओं की आकांक्षाओं से पूरी तरह कट चुके हैं, और उनके चारों ओर रिटायर्ड अफसर और थके हुए नेताओं की भीड़ है. तेजस्वी ने दवा दिया की जनता बदलाव से आती है और आने वाला चुनाव इसी भविष्य की दिशा तय कर रहा है.