‘दो बार मरकर जिंदा हुई’ महिला का अजीबोगरीब दावा, बताई ऐसी बात, जानकर चौंक गए लोग…

Ajab Gajab:  दुनिया में कई लोग ऐसे हैं, जिन्होंने मौत को बेहद करीब से महसूस किया है और दावा किया है कि वे मरने के बाद दोबारा जिंदा हुए। पैगी रॉबिन्सन नाम की महिला की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। उनका कहना है कि उन्होंने दो बार मौत का अनुभव किया और भगवान से प्रार्थना करने के बाद उन्हें दोबारा जीवन मिला।

आप सोच रहे होंगे कि ये तो फिल्मों में ही हो सकता है। लेकिन समय-समय पर ऐसे मामले सामने आते रहते हैं जब लोग दावा करते हैं कि उन्होंने मरने के बाद खुद भगवान या यमदूत को देखा है और फिर से जीवित हुए हैं। पैगी रॉबिन्सन का मामला भी ऐसा ही है, जो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।

पहली बार मौत का अनुभव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 64 वर्षीय पैगी का कहना है कि पहली बार उनकी मौत तब हुई थी जब वह सिर्फ 5 साल की थीं। हालांकि कुछ देर बाद ही वह दोबारा जीवित हो गईं।

दूसरी बार और चौंकाने वाला अनुभव

पैगी का दूसरा अनुभव तब हुआ जब वह 25 साल की थीं। एक जटिल गर्भावस्था के दौरान उन्हें महसूस हुआ कि उनकी आत्मा शरीर से निकलकर अंतरिक्ष की ओर जा रही है। उन्होंने बताया कि उनकी आत्मा आकाशगंगाओं को पार करती हुई एक चमकदार सफेद कमरे में पहुंची, जहां वो खुद को भगवान के सामने खड़ा देख रही थीं।

भगवान से बातचीत

पैगी का कहना है कि भगवान ने उनसे कहा – “अब तुम्हारे जाने का समय आ गया है।” लेकिन उन्होंने मना कर दिया। पैगी ने जोर देकर कहा कि वह अपने बच्चों को बिना मां के नहीं छोड़ सकतीं। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की – “मैं नहीं जाऊंगी, मुझे अपने बच्चों की परवरिश करनी है।”

बच्चों का भविष्य और भावुक क्षण

पैगी बताती हैं कि भगवान ने उन्हें उनके बच्चों का भविष्य दिखाया। उसमें कुछ दर्दनाक पल भी थे, जिन्हें देखकर उनका दिल टूट गया। वह भगवान के चरणों में गिरकर खूब रोईं और कहा कि वह अपने बेटों के लिए जीवित रहना चाहती हैं। इसके बाद अचानक उनकी आत्मा फिर से शरीर में लौट आई और वह अस्पताल के बेड पर जाग उठीं।

उस समय पैगी जुड़वां बच्चों की मां बनी थीं। उनका खून बहुत ज्यादा बह चुका था और डॉक्टरों ने मान लिया था कि अब उन्हें बचाना संभव नहीं है। यहां तक कि परिवार को अलविदा कहने के लिए बुला लिया गया था। लेकिन चमत्कार हुआ—हालांकि उन्होंने अपने दोनों बच्चों को खो दिया, लेकिन खुद बच गईं।

पैगी का मानना है कि भगवान इंसानों को स्मृतियां इसलिए देते हैं ताकि वे उनसे सीख सकें। उनका कहना है कि इंसान कभी भी पूरी तरह अकेला नहीं होता, भगवान हर वक्त उसके साथ रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *