भोरे विधानसभा में फिर मुकाबला कांटे का…462 वोटों की जंग से क्या दोहराएगा इतिहास?

Bihar assembly election 2025: गोपालगंज लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाली बिहार की भोरे विधानसभा सीट एक बार फिर सुर्खियों में है. इस सीट पर 2025 बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है. पिछले चुनाव में यहां का मुकाबला इतना कड़ा था कि जदयू प्रत्याशी सुनील कुमार ने मात्र 462 वोटों से जीत दर्ज की थी. उनके सामने कांग्रेस उम्मीदवार जितेंद्र पासवान मजबूत चुनौती बनकर उभरे थे। यही वजह है कि इस बार भी यहां कड़ा संघर्ष देखने को मिल सकता है.

ऐतिहासिक पृष्ठभूमि

भोरे विधानसभा सीट पर अब तक 16 बार चुनाव हो चुके हैं. इसका राजनीतिक इतिहास बेहद रोचक रहा है.

कांग्रेस ने यहां अब तक सबसे ज्यादा 8 बार जीत दर्ज की है.

भाजपा, राजद और जनता दल दो-दो बार यहां विजयी रहे हैं.

जनता पार्टी और जदयू को एक-एक बार जीत मिली है.

पहले चुनाव में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के प्रत्याशी रामबली पांडे ने बड़ी जीत हासिल की थी.

पिछले 2 चुनाव के नतीजे

2015

विजेता उम्मीदवार–अनिल कुमार (INC) को 74,365 मत मिले, वही दूसरी ओर इन्द्रदेव मांझी (BJP) को 59,494 मत मिले,जीत का मार्जिन 14,871 वोट रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 44% और रनर-अप का 35% रहा

2020

विजेता उम्मीदवार–सुनील कुमार (JD(U)) को 74,067 मत मिले, वही दूसरी ओर जितेन्द्र पासवान (CPI(ML)(L)) को 73,605 मत मिले, जीत का मार्जिन 462 वोट रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 40.50% और रनर-अप का 40.25% रहा

2025 की स्थिति

इस बार भोरे सीट पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं. जेडीयू अपना गढ़ बचाने की कोशिश करेगी, तो कांग्रेस समीकरण साधकर पिछली हार का हिसाब चुकता करने में जुटी है. वहीं राजद और भाजपा भी मजबूती से मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं. वोटरों का रुझान किस ओर झुकेगा, यह कहना अभी मुश्किल है, लेकिन इतना तय है कि मुकाबला फिर से रोमांचक होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *