फिर दिलचस्प होगा मुकाबला, किसान और गंगा संस्कृति की सीट पर किसका होगा दबदबा?

Bihar assembly election 2025: बेगूसराय जिले में पड़ने वाला बछवाड़ा विधानसभा सीट पे इस बार का चुनावी महासंग्राम काफी दिलचस्प होना वाला है. मिथिला क्षेत्र का हिस्सा और गंगा किनारे बसाया इलाका न केवल खेती किसानी के लिए जाना जाता है बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी इसकी खास पहचान है बेगूसराय और समस्तीपुर जिले की सीमा से लगी बछवाड़ा विधानसभा सीट का राजनीतिक महत्व हमेशा से रहा है यह इलाका दलसिंहसराय और मोकामा जैसे प्रमुख शेरों से सटा हुआ है. गंगा किनारे होने के कारण यहां की संस्कृति व जीवन शैली पर नदी का गहरा प्रभाव दिखाई देता है.

अब तक का राजनीतिक इतिहास

2015 की विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार रामदेव राय ने जीत दर्ज की थी. वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में सीट भारतीय जनता पार्टी की खेमे में आई. जहां 2020 के विधानसभा चुनाव में बछवारा सीट पर 2,97,646 मतदाता थे वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव तक यहां की संख्या बढ़कर 3,17,720 तक पहुंच गई यह लगभग 17.31 प्रतिशत अनुसूचित जाति और करीब 9% मुस्लिम मतदाता है जो चुनावी गणित को हर बार पलटने की क्षमता रखते हैं.

पिछले 2 चुनाव के नतीजे

2015

विजेता उम्मीदवार–रामदेव राय (congress) को 73,983 मत मिले, वही दूसरी ओर अरविंद कुमार सिंह (LJP) को 37,052 मत मिले, जीत का मार्जिन 36,931 वोट रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 45.83% और रनर-अप का 22.95% रहा

2020

विजेता उम्मीदवार–सुरेंद्र मेहता (BJP) को 54,738 मत मिले, वही दूसरी ओर अब्देश कुमार राय (CPI) को 54,254 मत मिले, जीत का मार्जिन 484 वोट रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 30.21% और रनर-अप का 29.94% रहा

 

आगमी विधानसभा चुनाव में बछवाड़ा सीट पर इंडिया गठबंधन और एनडीए के बीच सीधा टक्कर का माहौल बन रहा है.ये मुकाबला केवल उम्मीदवारों के बीच में बल्कि दोनों गठबंधन की उम्मीद और रणनीति की परीक्षा होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *