Bihar assembly election 2025: संदेश विधानसभा सीट बिहार राज्य की 243 विधानसभा सीटों में से एक अहम सीट है. भोजपुर जिले में स्थित ये सीट आरा लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है. राजनीतिक दृष्टि से यह इलाका बेहद संवेदनशील है. क्या क्षेत्र फिलहाल राजद के कब्जे में हैं. इस बार यहां एक तरफ जेडीयू बीजेपी गठबंधन होगा तो दूसरी और विपक्षी दलों का महागठबंधन उन्हें कड़ी टक्कर देने वाला है.
संदेश सीट का इतिहास
1957 में यहां पहली बार चुनाव हुए थे शुरुआती तीन चुनाव में यहां कांग्रेस, सोशलिस्ट पार्टी और भारतीय जनसंघ ने जीत हासिल की थी. इसके बाद भी यह सीट कभी राजद जनता दल और लेफ्ट पार्टी के खाते में जाती आई है. संदेश सीट पर सबसे अहम भूमिका यादव मतदाता निभाते आ रहे है. दूसरी जातियां जैसे राजपूत, रविदास, पासवान, कोइरी और ब्राह्मण भी अच्छी संख्या में है.
पिछले 2 चुनाव के नतीजे
2015
विजेता उम्मीदवार–अरुण कुमार यादव (RJD) को 74,306 मत मिले, वही दूसरी ओर संजय सिंह (टाइगर, BJP) को 48,879 मत मिले, जीत का मार्जिन 25,427 वोट रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 49.79% और रनर-अप का 32.74% रहा
2020
विजेता उम्मीदवार–किरण देवी (RJD) को 79,599 मत मिले, वही दूसरी ओर विजयेंद्र यादव (JD(U)) को 28,992 मत मिले, जीत का मार्जिन 50,607 वोट रहा, लगभग वोट प्रतिशत विजेता का 51.54% और रनर-अप का 18.77% रहा
अब देखना दिलचस्प होगा कि तीसरी बार यहां आरजेडी आती है, या फिर कोई नया चेहरा उभर के सामने आता है.