Govt Jobs : PM Internship ही नहीं, इस सरकारी पोर्टल पर भी मिलते हैं ट्रेनिंग के मौके

आज के डिजिटल युग में युवा अपनी स्किल्स को निखारने और नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रशिक्षिण (ट्रेनिंग) और इंटर्नशिप ( PM Internship) की तलाश में रहते हैं. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना (PM National Apprenticeship Promotion Scheme) के तहत सरकार ने एक ऐसा पोर्टल लॉन्च किया है, जहां युवाओं को न केवल इंटर्नशिप के, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षिण (ट्रेनिंग) के भी हजारों अवसर मिलते हैं.

 PM Internship पोर्टल की खासियतें

यह पोर्टल युवाओं को विभिन्न सेक्टर्स में इंटर्नशिप और प्रशिक्षिण के लिए आसान और संगठित तरीका प्रदान करता है. सरकारी, अर्ध-सरकारी, और निजी संस्थानों में भी प्रशिक्षिण के लाखों मौके यहां उपलब्ध हैं. कुछ प्रमुख सुविधाएं इस प्रकार हैं:

  • विभिन्न क्षेत्रों में इंटर्नशिप: युवा यहां आईटी, इंजीनियरिंग, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि जैसे अनेक क्षेत्रों में इंटर्नशिप के मौके पा सकते हैं.
  • प्रशिक्षिण के विभिन्न प्रकार: पोर्टल पर कुशलता-आधारित प्रशिक्षिण, अल्पकालिक और दीर्घकालिक कोर्स, और व्यावसायिक शिक्षा से जुड़ी विभिन्न ट्रेनिंग्स मिलती हैं.
  • आसान आवेदन प्रक्रिया: इच्छुक उम्मीदवार पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और आसानी से इंटर्नशिप या ट्रेनिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं.
  • प्रमाणपत्र और सरकारी मान्यता: पूरा करने पर युवाओं को सरकारी प्रमाणपत्र भी मिलता है, जो उनकी स्किल्स को मान्यता देता है और करियर में आगे बढ़ने में सहायक होता है.

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले सरकारी पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करें.
  • अपने रुचि और स्किल्स के अनुसार इंटर्नशिप या ट्रेनिंग का चुनाव करें.
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें.

PM Internship से युवाओं को फायदा

PM Internship पोर्टल उन लोगों के लिए एक आदर्श प्लेटफॉर्म है, जो करियर की शुरुआत में अपनी स्किल्स को निखारना चाहते हैं. सरकारी मान्यता के साथ मिलने वाला प्रमाणपत्र युवाओं की प्रोफाइल को और भी मजबूत बनाता है, जिससे जॉब पाने में आसानी होती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *