Indian Army : भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट से लेकर ब्रिगेडियर तक की भर्ती: सैलरी 2 लाख से अधिक, आयु सीमा 27 वर्ष

वेब डेस्क। भारतीय सेना (Indian Army) ने JAG एंट्री स्कीम के 35वें कोर्स, अक्टूबर 2025 के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है. इसके तहत लेफ्टिनेंट से लेकर ब्रिगेडियर के पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के तहत जज एडवोकेट जनरल (JAG) पद पर कुल 8 वैकेंसी निकाली गई हैं, जिनमें से 4 पद पुरुषों और 4 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं.

आवश्यक योग्यता

  • पुरुष उम्मीदवारों के लिए: कम से कम 55% अंकों के साथ एलएलबी की डिग्री.
  • महिला उम्मीदवारों के लिए: बार काउंसिल ऑफ इंडिया में एडवोकेट के रूप में पंजीकरण अनिवार्य है.

Indian Army : चयन प्रक्रिया

  1. शॉर्टलिस्टिंग: CLAT पीजी स्कोर के आधार पर किया जाएगा.
  2. इंटरव्यू: शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों का इंटरव्यू होगा.
  3. मेडिकल टेस्ट: चयनित उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट पास करना होगा.
  4. फाइनल मेरिट लिस्ट: सभी चरणों को पास करने के बाद अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी.

वेतनमान

विभिन्न रैंकों के लिए सेना में प्रतिमाह वेतन इस प्रकार है:

  • लेफ्टिनेंट: ₹56,100 – ₹1,77,500
  • कैप्टन: ₹61,300 – ₹1,93,900
  • मेजर: ₹69,400 – ₹2,07,200
  • लेफ्टिनेंट कर्नल: ₹1,21,200 – ₹2,12,400
  • कर्नल: ₹1,30,600 – ₹2,15,900
  • ब्रिगेडियर: ₹1,39,600 – ₹2,17,600
  • मेजर जनरल: ₹1,44,200 – ₹2,18,200

आयु सीमा

Indian Army उम्मीदवार की आयु 21 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

आवेदन प्रक्रिया

  1. joinindianarmy.nic.in पर जाएं.
  2. रजिस्ट्रेशन करने के बाद ‘Apply Online’ पर क्लिक करें.
  3. आवश्यक जानकारी भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें.
  4. फॉर्म सबमिट करें और इसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें.

यह भर्ती प्रक्रिया (Indian Army) उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है जो भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते हैं. उच्च सैलरी पैकेज, चुनौतीपूर्ण करियर और राष्ट्र सेवा का जुनून इस भर्ती प्रक्रिया को बेहद आकर्षक बनाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *