भोजपुरी अभिनेत्री का बड़ा खुलासा…बिग बॉस 19 से बाहर आने के बाद पवन सिंह को लेकर बोलीं दिल की बाते

Nilam Giri : भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री और सोशल मीडिया सेंसेशन नीलम गिरी हाल ही में बिग बॉस 19 के घर से बेघर हो गईं. शो से बाहर आने के बाद नीलम ने अपनी पूरी जर्नी, करियर की शुरुआती संघर्ष, भोजपुरी सुपरस्टार्स के साथ काम, अफेयर की अफवाहों और इंडस्ट्री के रवैये पर खुलकर बातचीत की.

रील बनाने वाली कहकर चिढ़ाया जाता था

नीलम ने बताया कि उनका करियर छोटे वीडियो बनाने से शुरू हुआ था. उस समय सोशल मीडिया स्टार्स को गंभीरता से नहीं लिया जाता था, जिसके चलते उन्हें सेट पर ही हीनभावना का सामना करना पड़ा. सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में वह बोलीं कि लोग कहते थे, ये तो रील वाली है, ये क्या कर लेगी? इसे क्या आता होगा? लेकिन उसी एक वीडियो से मुझे ब्रेक मिला. वही वीडियो पवन सर तक पहुंचा और उन्होंने कहा इस लड़की में दम है.

पीरियड्स पर ये क्या बोल गई रश्मिका मंदाना… ट्रोल होने पर देनी पड़ी सफाई

नीलम ने कहा कि रील्स ने ही उन्हें पहचान और काम दिलाया, इसलिए वे इस मंच को कभी कमतर नहीं आंकतीं. उन्होंने कहा रील्स से मेरी रोज़ी-रोटी आई है, मुझे गर्व है. नीलम ने भोजपुरी के दो बड़े सितारों पवन सिंह और खेसारी लाल यादव की पुरानी राइवलरी पर भी प्रतिक्रिया दी. दोनों ही स्टार्स के साथ उनकी कई हिट जोड़ी बनी है. हिंदी रश से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनकी राइवलरी का मुझ पर कोई असर नहीं पड़ा. मेरे खुद के सोलो गाने खूब चले हैं. हां, पवन जी और खेसारी जी की वजह से मुझे हाइप मिली, लेकिन मेरी अपनी पहचान भी बनी है. कि नीलम ने बताया कि स्टार्स ने उन्हें कभी असहज महसूस नहीं कराया और उन्होंने उनके साथ पेशेवर तरीके से काम किया.

शादीशुदा स्टार्स के साथ जुड़े नाम पर सफाई

भोजपुरी इंडस्ट्री में अक्सर स्टार हीरोइनों का नाम पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे शादीशुदा कलाकारों के साथ जोड़ दिया जाता है. इस पर नीलम ने बिना लाग-लपेट के कहा कि मैंने कभी कोई खास कंडीशन नहीं रखी. बस मुझे पता है कि किसी भी चीज़ की हद पार नहीं करनी चाहिए. मैं पवन सर की बहुत इज्जत करती हूं और सम्मान में ही उनसे कम बात करती हूं. वो भी कहते हैं नीलम बहुत अच्छी लड़की है मेरे लिए यही काफी है. उन्होंने बताया कि कामकाज के दौरान वह बेहद प्रोफेशनल रहती हैं. प्रोड्यूसर प्रवेश लाल यादव के साथ अफेयर की चर्चा नाम जुड़ गया तो क्या करें. नीलम का नाम भोजपुरी फिल्म प्रोड्यूसर प्रवेश लाल यादव के साथ भी जोड़ा गया था. इस अफवाह पर उन्होंने स्पष्ट जवाब दिया और कहा ये मेरे बस में नहीं है. हमारा एक गाना हिट हुआ था, उसके बाद उन्होंने सोचा मुझे दोबारा लेने पर गाने चलेंगे. गाने चले भी, मुझे पेमेंट मिली तो दिक्कत क्या है? वो मेरे अच्छे दोस्त हैं, मेरी जर्नी जानते हैं. नाम जुड़ गया तो क्या करें? काम तो करना ही है, दोस्ती थोड़ी खत्म कर देंगे?

बिग बॉस 19 के बाद करियर के नए प्लान

बिग बॉस 19 से बाहर आने के बाद नीलम का कहना है कि यह शो उनकी जिंदगी का बड़ा अनुभव रहा. अब वे फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स पर फोकस करना चाहती हैं. सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और वे इसे अपनी सबसे बड़ी ताकत मानती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *