खेसारी लाल यादव का गाना गा ट्रोल हो गई भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह..जानें क्या है पूरा मामला

Bhojpuri News : भोजपुरी इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं. इस बार चर्चा की वजह उनका एक वीडियो और उसके बाद हुई ट्रोलिंग है.

क्या है पूरा मामला?

हाल ही में ज्योति सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह एक भोजपुरी गाना गाती नजर आ रही हैं. गाने के दौरान उन्होंने दर्शकों से माफी भी मांगी और कहा कि उन्हें गाना पूरी तरह याद नहीं है. इसी बीच उन्होंने यह भी कहा कि यह गाना उनके पति पवन सिंह का है. हालांकि जिस गाने को वह गा रही थीं, वह दरअसल भोजपुरी के लोकप्रिय गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव का निकला. इसी गलती के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया और कई आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की गईं.

ज्योति सिंह ने मांगी माफी

विवाद बढ़ने के बाद ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी गलती स्वीकार की. उन्होंने लिखा कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि यह गाना खेसारी लाल यादव का है और अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह इसके लिए माफी मांगती हैं.

ट्रोलिंग पर दिया करारा जवाब

लगातार हो रही ट्रोलिंग के बाद ज्योति सिंह सामने आईं और वीडियो जारी कर लोगों के व्यवहार पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि लोगों को किसी महिला के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने से पहले सोचना चाहिए. उन्होंने यह भी बताया कि पिछले कई सालों से वह व्यक्तिगत जीवन में कई तरह की मुश्किलों का सामना कर रही हैं, लेकिन इसके बावजूद सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने अपील की कि लोग मर्यादा बनाए रखें और किसी की निजी जिंदगी पर इस तरह टिप्पणी न करें.

पर्सनल लाइफ भी चर्चा में

गौरतलब है कि पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच चल रहा वैवाहिक विवाद भी सुर्खियों में है. दोनों के तलाक का मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है. हाल ही में हुई सुनवाई में पवन सिंह ने साफ किया कि वह साथ नहीं रहना चाहते और मामले को वन-टाइम सेटलमेंट के जरिए खत्म करना चाहते हैं. कूल मिलाकर एक छोटी सी गलती के चलते शुरू हुआ यह विवाद सोशल मीडिया पर बड़े मुद्दे में बदल गया. जहां कुछ लोगों ने ज्योति सिंह का समर्थन किया, वहीं कई यूजर्स ने उन्हें कठोर आलोचना का सामना करने पर मजबूर कर दिया. यह मामला एक बार फिर सोशल मीडिया पर बढ़ती ट्रोलिंग और ऑनलाइन व्यवहार पर सवाल खड़े करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *