अवतार से ले कर एनाकोंडा तक दिसंबर में रिलीज हो रही है हॉलीवुड की ये बड़ी फिल्में…!

December 2025 Hollywood Realease: जिंगल बैल्स बजने लगी है, क्रिसमस के मौसम में ब्लैंकेट के आराम और पिज्जा चाहिए होता है, ओर इधर थिएटर में हॉलीवुड की शानदार फिल्में पैंडोरा से लेकर जंगल के खतरनाक सांपों तक, दिसंबर में रिलीज हो रही है. आइए जानते है इस महीने रिलीज होने वाली हॉलीवुड मूवी..

अवतार, फायर एंड ऐश

तीन लंबे सालों के बाद, अवतार फायर एंड ऐश के रिलीज होने की खबर से फैन्स में जबरदस्त उत्साह नजर आरा है. निर्देशक जेम्स कैमरून ने वैरायटी को दिए इंटरव्यू में बताया कि यह फिल्म दर्शकों के लिए एक दृश्य दावत साबित होगी, जो रोमांचक एडवेंचर से भरपूर है. पैंडोरा में संघर्ष अब और गहरा होने वाला है, जहां किरदारों को भावनात्मक चुनौतियों (Emotional challenges) और कठिन परिस्थितियों (Difficult situations) का सामना करना होगा. केट विंसलेट, स्टीफन लैंग और जो सलदाना अभिनीत यह फिल्म 15 दिसंबर 2025 को केवल सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

एनाकोंडा

मिड-लाइफ क्राइसिस से गुजर रहे लोगों के एक ग्रुप की कहानी, जो पुरानी फिल्म ‘एनाकोंडा’ को रीबूट करने का फैसला करते हैं, लेकिन शूटिंग के लिए वे असली एनाकोंडा (हां, वही जहरीला सांप) ले आते हैं, जो लास्ट में मर जाता है. अब यह ग्रुप जंगल में जाने और एक अनोखे जीव को खोजने का फैसला करता है. टॉम गोर्मिकन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में पॉल रुड, जैक ब्लैक, स्टीव ज़ान और अन्य कलाकार हैं. यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म 25 दिसंबर 2025 को केवल सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ब्रिटिश म्यूजिकल

ब्रिटिश म्यूजिकल पर आधारित इस फिल्म में कुणाल नय्यर, ईवा लोंगोरिया, चैत्रा चंद्रन, डैनी डायर, बिली पोर्टर और अन्य कलाकार नजर आएंगे. गुरिंदर चड्ढा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 12 दिसंबर 2025 को केवल सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

फाइव नाइट्स एट फ्रेडीज़ 2

फाइव नाइट्स एट फ्रेडीज़ 2 में माइक और पुलिस अधिकारी वैनेसा अपनी 17 वर्षीय बहन एबी से एक राज छुपाने का फैसला करते हैं. जैसे ही वह अपने एनिमेट्रोनिक दोस्तों से जुड़ने की कोशिश करती है, डरावना माहौल शुरू हो जाता है क्योंकि शुभंकर जीवित हो जाते हैं.

क्रिसमस कर्मा

प्रियंका चोपड़ा ने इस फिल्म के लिए लास्ट क्रिसमस। का देसी वर्जन गाया है, जो इसे और भी खास बना देता है. चार्ल्स डिकेंस की ए क्रिसमस कैरल पर आधारित यह फिल्म अतीत, वर्तमान और भविष्य के भूतों की कहानी है, जो स्क्रूज को बेहतर इंसान बनाना चाहते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *