अमेरिकी संसद में पीएम मोदी–पुतिन की कार वाली सेल्फी पर हंगामा, सांसद ने ट्रंप को घेरा

US Congress : अमेरिकी संसद में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कार वाली सेल्फी अचानक चर्चा का केंद्र बन गई. दरअसल, डेमोक्रेटिक सांसद सिडनी कामलेगर डोव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह तस्वीर दिखाते हुए अमेरिका की विदेश नीति पर गंभीर सवाल उठाए. सांसद कामलेगर डोव ने कहा कि वॉशिंगटन ही भारत को मॉस्को के करीब धकेल रहा है. उन्होंने साफ तौर पर आरोप लगाया कि भारत नहीं, बल्कि अमेरिका की नीतियाँ ही भारत–अमेरिका साझेदारी को कमजोर कर रही हैं.

भारत के प्रति ट्रंप प्रशासन की नीतियां की आलोचना

उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि भारत के प्रति ट्रंप प्रशासन की नीतियां न केवल गलत थीं, बल्कि उन्होंने अमेरिकी हितों को भी नुकसान पहुंचाया है. उनके मुताबिक, भारत जैसी अहम रणनीतिक साझेदार को लेकर वॉशिंगटन की अनिश्चित नीति ने नई दिल्ली को मजबूरन रूस के साथ गहरे सहयोग की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया.सांसद का यह बयान और प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाई गई मोदी–पुतिन की तस्वीर अमेरिकी राजनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ गई है. यह मुद्दा अब अमेरिका की इंडो-पैसिफिक रणनीति, भारत के साथ साझेदारी और रूस को लेकर वॉशिंगटन के रुख पर नए सिरे से सवाल खड़े कर रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *