क्या प्ले बटन मिलने से पड़ता है क्रिएटर की कमाई पर असर ? आसान भाषा में जानिए यूट्यूब से कैसे मिलता है पैसा

YouTube Income : आज के डिजिटल दौर में यूट्यूब सिर्फ मनोरंजन का मंच नहीं रहा, बल्कि लाखों युवाओं के लिए करियर और कमाई का सबसे बड़ा साधन बन गया है। यहां कंटेंट क्रिएटर वीडियो बनाकर नाम भी कमाते हैं और अच्छी आय भी हासिल करते हैं। यूट्यूब अपने क्रिएटर्स को उनकी उपलब्धियों के लिए अवॉर्ड भी देता है. यूट्यूब क्रिएटर को एक निश्चित सब्सक्राइबर माइलस्टोन पूराकरने पर अवार्ड्स के रूप में प्ले बटन देता है. जिनमें गोल्डन प्ले बटन सबसे खास माना जाता है। लेकिन बड़ा सवाल यह है, प्ले बटन मिलने के बाद यूट्यूबर की कमाई कैसे बढ़ती है? इस रिपोर्ट में हम आपको बताते हैं कि प्ले बटन मिलने पर क्रिएटर की कमाई में कितना फर्क आता है और इसका पूरा सिस्टम कैसे काम करता है।

किस माइलस्टोन पर क्या अवॉर्ड?

यूट्यूब क्रिएटर अवार्ड्स सब्सक्राइबर माइलस्टोन पूरा होने पर दिए जाते हैं. हालांकि ये अवॉर्ड केवल क्रिएटर की उपलब्धि और पहचान का प्रतीक होते हैं। यूट्यूब इन अवॉर्ड्स के साथ कोई अतिरिक्त पैसा नहीं देता।

  • 1 लाख सब्सक्राइबर पर — सिल्वर प्ले बटन
  • 10 लाख सब्सक्राइबर पर — गोल्डन प्ले बटन
  • 1 करोड़ सब्सक्राइबर पर — डायमंड प्ले बटन
  • 5 करोड़ सब्सक्राइबर पर — कस्टम प्ले बटन

प्ले बटन मिलने के बाद कमाई कैसे बढ़ती है?

यूट्यूब पर कमाई का सीधा संबंध व्यूज, एंगेजमेंट और स्पॉन्सरशिप से होता है, न कि प्ले बटन से। लेकिन प्ले बटन मिलने के बाद चैनल की विश्वसनीयता बढ़ जाती है। इसका फायदा कई तरह से मिलता है, जैसे कि चैनल की पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ती है,वीडियो पर व्यूज में इज़ाफा होता है,एड रेवेन्यू बढ़ता है और बड़ी कंपनियों से स्पॉन्सरशिप के मौके मिलने लगते हैं यही कारण है कि गोल्डन प्ले बटन अप्रत्यक्ष रूप से क्रिएटर की कमाई बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाता है।

यूट्यूब से कमाई कैसे होती है?

कमाई शुरू करने के लिए क्रिएटर को YouTube Partner Program (YPP) का हिस्सा बनना होता है। इसके बाद वीडियो पर आने वाले विज्ञापनों से आय होती है। एडवरटाइजर्स आमतौर पर 1000 व्यूज पर लगभग 2 डॉलर का भुगतान करते हैं,अगर चैनल के व्यूज अधिक आते हैं, तो कमाई तेजी से बढ़ती है. जैसे अगर किसी यूट्यूबर के चैनल पर लगभग 10 लाख सब्सक्राइबर हैं और वीडियो लगातार अच्छे व्यूज ला रहे हैं, तो उसकी सालाना कमाई लगभग 40 लाख रुपये तक पहुंच सकती है। इसके अलावा ब्रांड प्रमोशन,स्पॉन्सरशिप डील्स और एफिलिएट मार्केटिंग सभी मिलकर कुल आय को और बढ़ा देते हैं।

कमाई किन चीजों पर निर्भर करती है?

हर चैनल की कमाई अलग होती है और यह कई कारकों पर निर्भर करती है. जैसे वीडियो पर आने वाले व्यूज,कंटेंट किस कैटेगरी से जुड़ा है,एड का प्रकार,दर्शकों की लोकेशन और स्पॉन्सरशिप और ब्रांडेड डील्स.उदाहरण के लिए, अमेरिका या यूरोप के व्यूज भारत की तुलना में अधिक रेवेन्यू देते हैं।

यूट्यूब इनकम पर टैक्स कैसे लगता है?

भारत में यूट्यूब से होने वाली कमाई पर इनकम टैक्स लागू होता है। टैक्स स्लैब इस प्रकार हैं.

  • ₹2.5 लाख तक – कोई टैक्स नहीं
  • ₹2.5 लाख से ₹5 लाख – 5%
  • ₹5 लाख से ₹10 लाख – 20%
  • ₹10 लाख से ऊपर – 30% टैक्स

इसमें यूट्यूबर को कमाई का हिसाब रखना और समय पर टैक्स फाइल करना आवश्यक होता है। कुल मिलाकर देखें तो प्ले बटन मिलने से यूट्यूबर को सीधे कोई आर्थिक लाभ नहीं होता, लेकिन इस अवॉर्ड से मिलने वाली प्रतिष्ठा, चैनल की बढ़ती लोकप्रियता और स्पॉन्सरशिप के कारण कमाई में बड़ा इजाफा देखने को मिलता है। सही कंटेंट रणनीति और लगातार अच्छा प्रदर्शन यूट्यूबर की आय को कई गुना बढ़ा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *