आपके खाते में आए 10 हजार, नहीं तो करें ये उपाय… जानें कैसे करें बैंक स्टेटस चेक

Mukhymantri mahila rojgaar yojna: बिहार सरकार की प्रमुख पहल है, बिहार की महिलाओं को उद्यमी बनाना. अब तक 1.40 करोड़ से अधिक महिलाओं को 10 हजार रूपये की राशि मिल चुकी है. अगर अपने भी आवेदन किया है और अभी तक पैसे नहीं आए तो, यह जाने पूरा प्रोसेस.

जानें पैसे एक क्लिक में आए कैसे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस महत्वाकांक्षी योजनाओं के तहत शुक्रवार 28 नवंबर को एक और बड़ी किस्त जारी कर दी गई है मुख्यमंत्री ने खुद डीबीटी की माध्यम से और 10 लाख महिलाओं के खाते में सीधे पैसे ट्रांसफर कर दिए है. इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.

सितंबर से अब तक..

सितंबर 2024 में पीएम मोदी ने बिहार की महिलाओं को पहली किस्त दे करे योजना का शुभारंभ किया, 3 अक्टूबर को और 25 लाख महिलाओं को मिले 10,000 रुपये, 28 नवंबर को 10 लाख महिलाओं को राशि जारी की, अभी तक कुल लाभार्थी 1.40 करोड़ से अधिक महिलाएं हैं.

स्टेटस कैसे कैरे चेक

1. गांव की महिलाएं अपने नजदीकी ग्राम संगठन के ऑफिस जाएं और वहां के स्टाफ से आवेदन की स्थिति जानें.

2. शहर की महिलाएं अपने क्षेत्र के स्वयं सहायता समूह (SHG) के ऑफिस में संपर्क करें.

3. बिहार ई-कल्याण पोर्टल https://ekalyan.bih.nic.in पर जाएं, अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डाले, तुरन्त पूरी जानकारी मिल जाएगी.

4. हेल्पलाइन नम्बर से कनेक्ट करे, जीविका टोल-फ्री नंबर: 0612-2504980/60 पर कॉल करें और पेमेंट स्टेटस जानें.

पैसे नहीं आए तो कैसे करे शिकायता?

अगर आपके खाते में अभी तक राशि नहीं आई है, तो घबराएं नहीं। यहां दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें..

1. स्टेटस वेरीफिकेशन

E-Kalyan Bihar पोर्टेल पर स्टेटस चेक करे,

बैंक जा कर पासबुक इंट्री करवाए,

आवेदन की करेंट स्थिति नोट करे.

2. ऑफलाइन शिकायत

ब्लॉक स्तर पर – CDPO/LSC ऑफिस जाएं.

जिला स्तर पर – समाज कल्याण कार्यालय में शिकायत दर्ज कराएं.

3. हेल्पलाइन नम्बर ले मदद

टोल-फ्री नंबर – 1800-345-6262

ई-कल्याण हेल्पलाइन – 0612-2545002, 2546529

4. ऑनलाइन कंप्लेंट

बिहार जन शिकायत निवारण पोर्टल janshikayat.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें.

क्या हुआ है इस योजना से असर?

इस योजना से बिहार की महिलाओं में एक नई उम्मीद जगी है, जहां वह अपने पैरों पर खड़ी हो सकती है, छोटे व्यवसाय शुरू कर सकते हैं, स्किल ट्रेनिंग ले रही है, आत्मनिर्भर बनने की इच्छा को पूरी कर रही है, परिवार की आय में योगदान दे रही है.

किन बातों का रखे ध्यान

अपना रजिस्ट्रेशन नंबर संभालकर रखें,

बैंक अकाउंट डिटेल्स सही होनी चाहिए,

समय-समय पर स्टेटस चेक करते रहें,

किसी भी समस्या के लिए तुरंत संपर्क करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *