नीतीश सरकार में किसको कौन सा मंत्रालय…जानें NDA में किस दल से कौन बना मंत्री ?

Bihar cabinet ministers list  : बिहार की राजनीति में गुरुवार का दिन ऐतिहासिक है जब नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ बीजेपी कोटे से सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नई सरकार में कुल 26 मंत्रियों को शामिल किया गया है। इसमें जदयू के 8 मंत्री, भाजपा के 14 मंत्री, लोजपा (रामविलास) के 2 मंत्री ,रालोमो और हम से 1-1 मंत्री शामिल हैं।

इन 26 लोगों ने लिया मंत्री पद का शपथ

  • सम्राट चौधरी
  • विजय कुमार सिन्हा
  • विजयर कुमार चौधरी
  • बिजेन्द्र प्रसाद यादव
  • श्रवण कुमार
  • मंगल पांडेय
  • डॉ दिलीप जायसवाल
  • अशोक चौधरी
  • लेशी सिंह
  • मदन सहनी
  • नितिन नवीन
  • राम कृपाल यादव
  • संतोष कुमार सुमन
  • सुनील कुमार
  • मो0 जमा खान
  • संजय सिंह ‘टाइगर’
  • अरुण शंकर प्रसाद
  • सुरेन्द्र मेहता
  • नारायण प्रसाद
  • सिमा निझाव
  • लखेंद्र कुमार रोशन
  • श्रेयसी सिंह
  • डॉ प्रमोद कुमार
  • संजय कुमार
  • संजय कुमार सिंह
  • दीपक प्रकाश

समारोह में बड़े नेताओं की मौजूदगी

गांधी मैदान में आयोजित इस बड़े समारोह में देशभर के प्रमुख नेताओं की मौजूदगी रही। शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल हुए. इसके अलावा हरियाणा, असम, गुजरात, मेघालय, यूपी, नगालैंड, ओडिशा, दिल्ली और राजस्थान के मुख्यमंत्री भी मंच पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *