बिहार में 2809 जूनियर इंजीनियर पदों पर होगी भर्ती …जानें क्या है आवेदन की प्रक्रिया

Bihar Employment News : बिहार में नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ संकेत दिए हैं कि सरकार की प्राथमिकता रोजगार और नौकरियों का सृजन है. इसी दिशा में हाल ही में तीन नए आयोगों के गठन के निर्देश भी दिए गए थे. अब इसी कड़ी में बिहार के युवाओं के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है. बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) के कुल 2809 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. यह भर्ती सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल ब्रांच में की जाएगी. आयोग ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है और इच्छुक अभ्यर्थी 12 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.

किन पदों पर होगी भर्ती

BTSC द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह नियुक्ति राज्य के विभिन्न तकनीकी विभागों में जूनियर इंजीनियर के पदों के लिए की जाएगी. खास बात यह है कि बिहार के बाहर के उम्मीदवार भी सामान्य श्रेणी के तहत आवेदन कर सकते हैं, जिससे प्रतियोगिता और पारदर्शिता दोनों बढ़ने की उम्मीद है.

शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित ब्रांच में मान्यता प्राप्त संस्थान से तीन वर्षीय डिप्लोमा होना अनिवार्य है.

  • सिविल इंजीनियर पद के लिए: सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
  • मैकेनिकल पद के लिए: मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
  • इलेक्ट्रिकल पद के लिए: इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा

सैलरी और सुविधाएं

चयनित उम्मीदवारों को 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये प्रतिमाह तक का वेतनमान मिलेगा. इसके अलावा सरकारी सेवा के तहत मिलने वाले अन्य भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी, जिससे यह भर्ती युवाओं के लिए काफी आकर्षक मानी जा रही है.

बिहार की दूसरी बड़ी खबरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष से कम होनी चाहिए. आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी.

चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क

अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और कार्यानुभव के आधार पर किया जाएगा. परीक्षा का विस्तृत पाठ्यक्रम और तिथि आयोग द्वारा अलग से जारी की जाएगी. आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें : बिहार के 10 कॉलेजों पर गिरेगी गाज..! शिक्षा विभाग की नजर में क्यों खटक रहे बिहार के ये 44 कॉलेज

कैसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार बिहार तकनीकी सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आवेदन से पहले अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *