सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक कैसे ठीक होगा निशांत कुमार की छवि..?

Nishant kumar : नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को बिहार सरकार में मंत्री बनाए जाने के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में बहस तेज हो गई है. खासतौर पर स्वास्थ्य मंत्रालय जैसा महत्वपूर्ण विभाग दिए जाने को लेकर जनता दल यूनाइटेड (JDU) की रणनीति और निशांत कुमार के नेतृत्व शैली पर सवाल उठ रहे हैं.

पहले नहीं है निशांत कुमार

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री काफी देर से हुई है. उन्होंने हाल ही में 8 मार्च को जेडीयू की सदस्यता ली थी और उसके कुछ ही समय बाद उन्हें मंत्री पद दे दिया गया. यही कारण है कि विपक्ष के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स भी उनकी प्रशासनिक और राजनीतिक तैयारी पर सवाल उठा रहे हैं. हालांकि किसी सदन का सदस्य बने बिना मंत्री या मुख्यमंत्री बनने का यह पहला मामला नहीं है. देश की राजनीति में इसके कई उदाहरण मौजूद हैं. Narendra Modi जब 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे तब वे विधानसभा के सदस्य नहीं थे.

मीम्स और टिप्पणियों की भरमार

बाद में उन्होंने उपचुनाव जीतकर सदन की सदस्यता हासिल की. इसी तरह पूर्व प्रधानमंत्रियों P. V. Narasimha Rao, H. D. Deve Gowda और I. K. Gujral भी बिना तत्काल सदन सदस्यता के शीर्ष पदों पर पहुंचे थे. केंद्र सरकार में भी ऐसे उदाहरण रहे हैं जहां चुनाव न जीतने या सदन सदस्य न होने के बावजूद नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलीं. Nirmala Sitharaman, S. Jaishankar और दिवंगत Arun Jaitley इसके प्रमुख उदाहरण माने जाते हैं. लेकिन राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि निशांत कुमार के मामले में सबसे अधिक चर्चा उनके राजनीतिक अनुभव और सार्वजनिक प्रस्तुति को लेकर हो रही है. सोशल मीडिया पर उनके बॉडी लैंग्वेज, पहनावे और सार्वजनिक भाषण शैली को लेकर लगातार मीम्स और टिप्पणियां सामने आ रही हैं.

कैसे बढ़ेगी निशांत की राजनीतिक स्वीकार्यता

विशेषज्ञों का मानना है कि आधुनिक राजनीति में केवल ईमानदारी या पारिवारिक विरासत पर्याप्त नहीं होती, बल्कि नेता की प्रस्तुति, आत्मविश्वास और संवाद शैली भी बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. वर्तमान दौर में नेताओं की सार्वजनिक छवि पर विशेष ध्यान दिया जाता है और यही कारण है कि निशांत कुमार को भी अपनी पब्लिक इमेज और कम्युनिकेशन स्किल पर काम करने की सलाह दी जा रही है. विश्लेषकों के अनुसार निशांत कुमार को फिलहाल मीडिया में अधिक सक्रिय होने के बजाय अपने विभाग पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. बिहार का स्वास्थ्य विभाग राज्य के सबसे बड़े और संवेदनशील विभागों में गिना जाता है. यदि वे स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार लाने में सफल रहते हैं तो इससे उनकी राजनीतिक स्वीकार्यता स्वतः बढ़ सकती है.

कैसे होगी राजनीतिक छवि मजबूत ?

राजनीतिक हलकों में यह चर्चा भी जारी है कि कुछ समय पहले तक निशांत कुमार ने मंत्री पद लेने से इनकार कर जनता के बीच काम करने की बात कही थी. लेकिन बाद में अचानक मंत्री पद स्वीकार करने से लोगों के बीच कई तरह के सवाल खड़े हुए हैं. इसी बदलाव को लेकर सोशल मीडिया में लगातार चर्चाएं हो रही हैं. फिलहाल जेडीयू नेतृत्व के सामने सबसे बड़ी चुनौती निशांत कुमार की राजनीतिक छवि को मजबूत करना और जनता के बीच उनकी स्वीकार्यता बढ़ाना माना जा रहा है. राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यदि उन्हें सही प्रशिक्षण, प्रशासनिक अनुभव और सार्वजनिक प्रस्तुति पर काम करने का अवसर मिला तो वे भविष्य में एक प्रभावी नेता के रूप में उभर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *