Bihar Voter List : चुनाव से पहले वोटर लिस्ट में बड़ा बदलाव, 4 लाख से अधिक नाम काटे गए

पटना। दिल्ली में चुनाव के बाद अब बिहार में इस के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनाव (Bihar Voter List) पर सभी की नजर हैं. जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग की टीम जल्द ही राज्य का दौरा करेगी और चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेगी.

Bihar Voter List  :मतदाता सूची में बड़ा बदलाव

जनवरी 2025 में चुनाव आयोग ने बिहार की वोटर लिस्ट में बड़े बदलाव किए हैं. मतदाता सूची में बड़े बदलाव और युवा वोटरों की संख्या अधिक होने के कारण इस बार चुनाव में युवाओं की भूमिका अहम होगी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 4,09,434 मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं. जिसमें 1,71,421 महिलाएं, 46 ट्रांसजेंडर मतदाता और 2,37,967 पुरुष मतदाता शामिल हैं. बिहार के नालंदा, मधुबनी, किशनगंज और अररिया ऐसे जिले हैं, जहां महिला वोटरों के नाम सबसे ज्यादा काटे गए हैं. हालांकि, 7,94,466 नए वोटरों को भी लिस्ट में जोड़ा गया है.

Bihar Voter List : बिहार के जिलों में वोटर लिस्ट से कटे नाम

जिला कटे नामों की संख्या
वैशाली 6,491
समस्तीपुर 21,283
खगड़िया 6,956
भागलपुर 37,957
मुंगेर 5,957
नालंदा 9,740
पटना 24,342
भोजपुर 7,155
बक्सर 13,793
गया 9,456
मुजफ्फरपुर 13,723
दरभंगा 28,669
सहरसा 5,993
कटिहार 12,048
पूर्णिया 5,405
पश्चिम चंपारण 8,312
शिवहर 1,068

40% से अधिक वोटर 40 साल से कम उम्र के

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, बिहार में 40 साल से कम उम्र के मतदाता कुल मतदाताओं का 45% हैं.

उम्र समूह मतदाताओं की संख्या
18-19 वर्ष 8,08,857
20-29 वर्ष 1,55,90,481
30-39 वर्ष 2,04,24,920
40-49 वर्ष 1,69,26,086
50-59 वर्ष 1,14,26,964
60-69 वर्ष 72,72,135
70-79 वर्ष 39,65,963
80 वर्ष से ऊपर 16,07,527

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *