Bihar Weather Update : बिहार में मौसम अब धीरे-धीरे बदलने लगा है. दिन के तापमान में बढ़ोतरी के कारण हल्की गर्मी का एहसास होने लगा है, जबकि सुबह और शाम का मौसम अभी भी सुहावना बना हुआ है. इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा. कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई. हालांकि तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई, जिससे दिन में गर्मी का असर बढ़ा.
20 मार्च से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 20 मार्च से बिहार में मौसम करवट लेगा और कई जिलों में बारिश के साथ तेज आंधी और तूफान आ सकता है. मौसम विभाग के अनुसार सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, बांका, भागलपुर, जमुई, कटिहार, पूर्णिया, अररिया और किशनगंज जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में तेज हवा, आंधी और बारिश की संभावना है. अभी बिहार में मौसम शांत है, लेकिन 20 मार्च से बारिश और आंधी का दौर शुरू हो सकता है. अगले 2–3 दिन मौसम के लिहाज से अहम रहने वाले हैं.